'तुमने मेरा यूज किया, तुम स्वार्थी हो', अंकिता लोखंडे ने पति विक्की की खोली पोल, क्या रिश्ते में आ गई दरार?
Bigg Boss 17: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे इन दिनों बिग-बॉस के घर में अपने पति विक्की जैन के साथ हैं। जितना ज्यादा इस जोड़ी को घर के बाहर पसंद किया जाता था। उतना ही अब इस कपल को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। हर रोज घर में अंकिता और विक्की के बीच खूब लड़ाई हो रही है। अब लेटेस्ट एपिसोड में विक्की ने अपनी पत्नी के साथ खराब व्यवहार किया और ये देख अंकिता उन पर भड़ास निकालती हैं।
दरअसल, वीकेंड के वॉर में इस बार सलमान खान ने विक्की जैन की खराब व्यवहार को लेकर लताड़ लगाई। इसके साथ ही उन्होंने विक्की को 'दिल का घर' से 'दिमाग का घर' में ट्रांसफर कर दिया है। यानि की अब अंकिता और विक्की के कमरे अलग-अलग हो जाएंगे। इस दौरान अंकिता काफी परेशान दिखीं तो वहीं अलग रहने की बात से विक्की काफी खुश नजर आए।

इसके बाद बिग-बॉस विक्की जैन के इस रिएक्शन पर कपल पर तंज कसते हैं और अंकिता से कहते हैं कि, जिसके कारण आपका इतना मुंह उतरा हुआ है वो तो बहुत खुश है और नाच रहा है। बस फिर क्या था ये बात सुनकर अंकिता लोखंडे का पारा सातवें आसमान पर था और उन्होंने विक्की जैन की जमकर क्लास ली।
अंकिता लोखंडे विक्की के पास जाकर कहती हैं कि, 'तुमने मेरा यूज किया है, भूल जाओ कि अब हम शादीशुदा हैं, तुम्हे अकेले खेलना है खेलो तुम हमेशा से ही ऐसे थे, तुम स्वार्थी हो। मेरी सच में किस्मत खराब हो गई तेरे साथ रहकर। आज से तू और मैं अलग हैं, तू हमेशा से ही ऐसा था। तो प्लीज अभी के अभी आप जाइए यहां से।' यहां देखें पूरा वीडियो












Click it and Unblock the Notifications