'ऐश्वर्या का धोखा अभिषेक पर भारी' फुकरा इंसान ने अभिषेक कुमार के हारने पर किया रिएक्ट, फैंस ने लिए मजे
Bigg Boss 17: बिग-बॉस 17 को आखिरकार उसका विनर मिल ही गया। अभिषेक कुमार को कड़ी टक्कर देकर मुनव्वर फारूकी ने ये ट्राफी अपने नाम कर ली। हालांकि फैंस को उम्मीद थी कि अभिषेक कुमार ये ट्रॉफी जीतेंगे। इस बीच बिग-बॉस ओटीटी 2 के रनर अप अभिषेक मल्हान ने पोस्ट शेयर कर सलमान खान का मजाक उड़ाया।
फुकरा इंसा यानि अभिषेक मल्हान ने बिग-बॉस 17 के फर्स्ट रनर अप अभिषेक कुमार का सपोर्ट करते हुए एक पोस्ट साझा किया। उन्होंने लिखा, 'अभिषेक' नाम वाला कोई भी बंदा सलमान खान के सामने नहीं जीत ही नहीं सकता। बीबी 18 में आयुष्मान नाम लेके एंटर करूंगा।' अब फुकरा इंसान का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दरअसल, बिग-बॉस ओटीटी 2 अभिषेक मल्हान और एल्विश यादव के बीच कांटे की टक्कर हुई थी। एल्विश के जीतने की फैंस को कम उम्मीद थी क्योंकि वह वाइडकार्ड कंटेस्टेंट थे। वहीं अभिषेक मल्हान ने काफी अच्छा गेम खेला था। लेकिन अंत में एल्विश यादव अभिषेक को हराकर ये ट्राफी जीत गए। यही वजह है उनका ये पोस्ट काफी चर्चा में बना हुआ है।
अभिषेक मल्हान के इस पोस्ट पर फैंस तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'ऐश्वर्या का धोखा सभी अभिषेक वालों को मिल रहा है।' एक ने लिखा, 'ये तो जनता के वोटिंग पर निर्भर करता है। मुनव्वर को फैंस ने पसंद किया इसलिए तो वह जीता है।' वहीं एक ने लिखा, 'इसमें भाई सलमान खान का क्या लेना देना उनको क्यों घसीट रहे हो।'
बिग-बॉस 17 की बात करें तो उसमें अभिषेक कुमार ने काफी अच्छा गेम खेला। गेम की शुरूआत में उन्होंने कई बड़े उतार-चढ़ाव देखे। यहां तक कि बीच में एलिमिनेट भी हो गए थे। फिर फैंस की वजह से मेकर्स ने उनकी दोबारा शो में वाइल्ड कार्ड करवाई। वहीं मुनव्वर फारूकी की पर्सनल लाइफ की खूब धज्जियां उड़ाई गई। उनकी एक्स गर्लफ्रेंड रही आयशा खान की शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री होने के बाद काफी ड्रामा भी हुआ।












Click it and Unblock the Notifications