Bigg Boss 16: इस शख्स से था टीना दत्ता का अफेयर, एक्ट्रेस के साथ किया था कुछ ऐसा कि टूट गई थीं वो
Bigg Boss 16: कुछ समय पहले तक बिग बॉस की कंटेस्टेंट टीना दत्ता एक ऐसे शख्स के साथ रिलेशनशिप में थीं जिन्होंने उन पर काफी अत्याचार किया था। वह टीना के साथ मारपीट भी करता था।
Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 की कंटेस्टेंट टीना दत्ता इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं। फिलहाल इस शो में शालीन भनोट और टीना दत्ता के बीच काफी स्ट्रॉन्ग बॉन्डिंग नजर आ रही है। बिग बॉस के घर के अंदर के लोगों के साथ साथ दर्शकों को भी लग रहा है कि इन दोनों का रिलेशनशिप शुरू हो चुका है। आपको बता दें कि इस शो में दोनों एक-दूसरे के साथ फ्लर्ट करते भी नजर आते हैं। हालांकि कभी कभी दोनों के बीच अनबन होती दिखाई देती है। लेकिन क्या आपको पता है कि टीना दत्ता की पर्सनल लाइफ काफी परेशानियों भरी रही है। कुछ समय पहले तक टीना एक ऐसे शख्स के साथ रिलेशनशिप में थीं जिन्होंने उन पर काफी अत्याचार किया था। वह टीना के साथ मारपीट भी करता था।

टीना दत्ता अपने रिलेशनशिप से थीं परेशान
टीना दत्ता ने बॉम्बे टाइम्स से बात करते हुए बताया था कि वह कभी अपने रिलेशनशिप के बारे में किसी से बात करना पसंद नहीं करती हैं लेकिन अब उन्हें लगा कि इस बारे में सबको पता होना चाहिए। टीना दत्ता ने बताया कि उनका रिलेशनशिप बहुत ही बुरा था। उस रिश्ते में वह फिजिकली और इमोशनली बहुत ज्यादा परेशान थीं। टीना दत्ता ने बताया- मैं पहले सोचती थी कि रिलेशनशिप चलता रहना चाहिए लेकिन ऐसा हुआ नहीं।

टीना ने कहा- मुझे परेशान करता था वो
टीना ने अपने इंटरव्यू में बताया था- मैंने इंडस्ट्री से बाहर एक लड़के को पसंद किया था। मैं उसके साथ 5 साल से रिलेशनशिप में थी। हम कुछ कॉमन फ्रेंड्स के जरिए मिले थे। बाद में मैंने इस रिश्ते को खत्म कर दिया क्योंकि वह बहुत ही बुरा इंसान था। वह मुझे मारता था और अपशब्द बोलता था। उसने मुझे फिजिकली और मेंटली खूब परेशान किया था।

टीना ने बताया- मुझे दोस्तों के सामने मारता था
टीना ने बताया था- वह शख्स मुझे उसके दोस्तों के सामने भी मारता था। टीना ने आगे कहा- वह मुझे इतना मारता था कि मेरा कॉन्फिडेंस ही खत्म हो गया था। मैं बहुत परेशान रहने लगी थी। टीना ने आगे कहा था- मैं अब सैटल होना चाहती हूं। हालांकि मुझे इंडस्ट्री के किसी लड़के से शादी नहीं करनी। मैं ऐसे शख्स के साथ जिंदगी बिताना चाहूंगी जो ग्लैमर इंडस्ट्री से नाता न रखता हो।

साजिद खान को शो से बाहर कर देने की हो रही है मांग
आपको बता दें कि इस बार बिग बॉस 16 शुरू होते ही सुर्खियों में छा गया है जिसकी सबसे बड़ी वजह इसमें शामिल हुए कंटेस्टेंट साजिद खान हैं। साजिद खान पर मीटू मूमेंट के तहत कई एक्ट्रेसेस ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। फिलहाल साजिद खान को शो के बाहर कर देने की मांग जोरो पर है।

निमृत कौर की बिगड़ी थी तबीयत
आपको बता दें कि बिग बॉस 16 में हाल ही में प्रियंका चाहर चौधरी और शिव ठाकरे के बीच कैप्टेंसी टास्क हुआ था। वहीं बीच में अचानक ही निमृत की तबीत बिगड़ गई थी। प्रियंका चाहर चौधरी और शिव ठाकरे के बीच कैप्टेंसी टास्क को लेकर खूब बवाल हुआ था। सभी घरवाले आपस में झगड़ने लगे थे। दरअसल लड़ाई की इस आग में शिव की एक बात घी डालने का काम कर देती है। शिव की बात सुनते ही निमृत कौर भड़क जाती हैं और उन्हें एंग्जाइटी अटैक आ जाता है। इस पर शिव ठाकरे रोती हुई निमृत को देखकर बोलते हैं कि वह ओवरएक्टिंग कर रही है और कुछ नहीं। शिव को निमृत का एंग्जाइटी अटैक नाटक लगता है।












Click it and Unblock the Notifications