Bigg Boss 16: बस! आखिरकार फैंस की 'इमली' का फूट पड़ा गुस्सा, शालीन भनोट को सुना दी खरी खोटी

हाल ही में सुंबुल तौकीर का एक अलग ही रूप दर्शकों को देखने को मिलने वाला है। सुंबुल तौकीर शालीन भनोट पर बुरी तरह से गुस्सा हुई हैं।

Bigg Boss 16: 'बिग बॉस' शुरू होने से पहले जब कंटेस्टेंट्स के नामों का खुलासा हुआ था, तो 'इमली' बन दर्शकों का दिल जीतने वाली सुंबल तौकीर का नाम सुनते ही फैंस खुशी से झूम उठे थे। शुरुआत में सुंबुल एक स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट बनकर उभर भी रही थीं। लेकिन फिर अचानक उनकी मौजूदगी का अहसास तक होना बंद हो गया। लेकिन लगता है सुंबुल तौकीर शालीन के ड्रामे से थक चुकी हैं। हाल ही में इतने दिनों से चुपचाप बैठीं सुंबुल का अब एक अलग ही रूप देखने को मिला है। वायरल हो रहे वीडियो में सुंबुल बुरी तरह से भड़की हुई नजर आ रही हैं और शालीन भनोट की जमकर क्लास लगा रही हैं। सुंबुल का ये रूप काफी नया है, क्योंकि अभी तक दर्शकों को डरी सहमी चुपचाप रहने वाली सुंबुल नजर आ रही थी।

दोस्ती में आई दरार

दोस्ती में आई दरार

लगता है सुंबुल और शालीन भनोट की दोस्ती में दरार पड़ गई है। कुछ दिनों से दोनों के बीच कुछ भी सही नहीं दिख रहा है। हाल ही में शालीन सुंबुल पर बुरी तरह से चिल्लाते हुए दिखे थे, बावजूद इसके.. सुंबुल काफी शांत दिखी थीं। लेकिन लगता है अब सुंबुल ने कुछ और ही सोच रखा है।

बुरी तरह से गुस्साईं सुंबुल

दरअसल, डिलीवरी वाले टास्क में सुंबुल तौकीर ने राशन डिलीवरी के लिए साजिद खान का नाम ले लिया और टिना का राशन वापस भिजवा दिया। सब उम्मीद लगा रहे थे कि सुंबुल तौकीर टिना का नाम लेंगी, जबकि सुंबुल ने ऐसा कुछ भी नहीं किया। इसके बाद टिना बुरी तरह से बौखला गई थीं। लेकिन अब सुंबुल का अलग रूप देखने को मिलने वाला है।

शालीन भनोट का हुआ था पारा हाई

शालीन भनोट का हुआ था पारा हाई

फिर जब सुंबुल टिना के पास बात करने आईं, तो टिना की जगह शालीन सुंबुल को डांटते दिखे। शालीन ने टिना को फेवर करते हुए सुंबुल को न जाने क्या-क्या कह दिया। लेकिन इस दौरान सुंबुल काफी शांत और चुप-चाप दिखीं। शालीन के जवाब में सुंबुल तौकीर ने कुछ भी नहीं कहा।

सुंबुल ने सुनाई खरी खोटी

सुंबुल ने सुनाई खरी खोटी

लेकिन अब शो के अपकमिंग एपिसोड के प्रोमो का जो वीडियो सामने आया है, उसमें सुंबल तौकीर का अलग ही रूप देखने को मिल रहा है। सुंबुल शालीन पर भड़कते हुए कहती हैं कि जब बात सुंबुल और टिना की आती है, तो शालीन सुंबुल के लिए कभी भी खड़ा नहीं होता। सबसे पहले दोस्त मैं थी ना। इतना सुनकर शालीन भनोट बोल पड़ते हैं कि बिल्कुल भी नहीं। आज बताऊं तेरे को।

सुंबुल बोलीं- 'शट अप'

सुंबुल बोलीं- 'शट अप'

शालीन कहते हैं कि मैं यहां किसी के लिए आया नहीं हूं। ना टिना के लिए ना ही सुंबुल के लिए। मेरे जो अपने हैं ना.. उनके साथ मैं खड़ा रहता हूं। इसके बाद सुंबुल बोलती हैं कि आपकी वही दोस्ती है ना, आप वही पे रहो। मेरे को नहीं है जरूरत आपकी। इसके बाद जैसे ही शालीन भनोट कुछ बोलने की कोशिश करते हैं तो सुंबुल चिल्लाती हैं- शट अप।

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया

वीडियो देखने के बाद लोग इस वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि क्यों ऐसे प्रोमो डालते हो जब इनकी फाइट एक घंटा भी नहीं चलती। एक यूजर ने कहा कि सुंबुल जब भी दूर जाने की कोशिश करती है, ये बंदा मुद्दा बनाने के लिए आ जाता है। टिना एन्जॉय करती है और सुंबुल हर्ट होती है। ये दोनों लव ट्राइएंगल बनाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं लेकिन अब सुंबुल को चीजें समझ में आ गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+