Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bigg Boss 16: साजिद खान ने गौतम को दी मां बहन की गंदी गालियां, लोग बोले- 'जंगली जानवर का असली चेहरा दिख गया'

हाल ही में साजिद खान गौतम विज पर ना सिर्फ भड़के, बल्कि उन्होंने गौतम को गंदी-गंदी गालियां भी दीं। ये सब देखने के बाद लोग साजिद पर भड़क रहे हैं।

Bigg Boss 16: 'मी 2' के आरोपों से घिरे साजिद खान को 'बिग बॉस' के घर में डे 1 से ही लोग पसंद नहीं कर रहे हैं। जब से लोगों ने साजिद को बतौर कंटेस्टेंट घर में देखा, उन्हें शो से बाहर निकालने की मांग तेजी से उठ रही थी। साजिद के खिलाफ घर के बाहर उठी ये आग उस वक्त और धधक गई, जब उन्होंने हाल ही में गौतम को गालियां दीं। इतने दिन से शांत बैठे साजिद खान गौतम विज पर बुरी तरह से भड़कते हुए दिखाई दिए। ऐसे में पहले ही लोगों की भड़ास का शिकार बने साजिद को लेकर फैंस बुरी तरह से भड़कते हुए दिखे। गौतम के प्रति साजिद का रिएक्शन लोगों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहा है और लोगों के दिलों में उनके लिए नफरत पहले से और भी ज्यादा बढ़ गई है। कई लोगों ने साजिद को जंंगली जानवर बताकर कहा कि अब इसका असली चेहरा बाहर आ रहा है।

बुरी तरह से भड़के साजिद

बुरी तरह से भड़के साजिद

हाल ही के एपिसोड में आपको साजिद खान का कुछ अलग ही रूप दिखाई दिया होगा। साजिद खान गौतम विज पर ना सिर्फ भड़के, बल्कि उन्होंने गौतम को गंदी-गंदी गालियां भी दीं। इतना ही नहीं, वे गौतम पर हाथ छोड़ने के लिए भी तैयार हो गए। साजिद ने गौतम को कई बार मिडिल फिंगर तक दिखाई। साजिद ने खुद कहा कि उन्हें फर्क नहीं पड़ता चाहे वे घर से बाहर भी हो जाएं।

Recommended Video

    Bigg Boss 16:Sajid Khan का शो में दिखा असली चेहरा, Gautam Vig को दी गालियां | वनइंडिया हिंदी
    क्या था मामला?

    क्या था मामला?

    दरअसल, बिग बॉस ने गौतम ने कैप्टन बनने के लिए गौतम विज को च्वाइस दी थी। बिग बॉस ने कहा था कि अगर गौतम को कैप्टेनसी चाहिए, तो उन्हें घर का सारा राशन दांव पर लगाना होगा। घर का सारा का सारा राशन चला जाएगा। इस पर गौतम को सोचने का वक्त भी दिया गया। फिर गौतम ने कहा कि उन्हें कैप्टेनसी ही चाहिए।

    साजिद ने गौतम को दी गालियां

    साजिद ने गौतम को दी गालियां

    इतना सुनने पर घरवालों के मानो होश ही उड़ गए। सब लोग गौतम को खरी खोटी सुनाने लगे। सब लोगों के साथ साजिद ने भी गौतम को खूब सुनाया। लेकिन साजिद खान का गुस्सा यहीं नहीं थमा। उन्होंने गौतम को बाद में भी खूब खरी खोटी कही। इतना ही नहीं, गंदी गालियां और मिडिल फिंगर दिखाई। साजिद खान ने कहा कि भला कोई घर का राशन कैसे दांव पर लगा सकता है।

    चला गया घर का राशन

    चला गया घर का राशन

    हालांकि, फिर गौतम को इस बात का अहसास भी हुआ कि उन्होंने गलत फैसला लिया है। गौतम ने कई बार बिग बॉस से माफी मांगी और अपना फैसला वापस लेने के लिए भी कहा। लेकिन गौतम अपना फैसला सोच समझकर ले चुके थे और बिग बॉस ने उन्हें घर का कैप्टन बना दिया और घर का सारा राशन ले लिया।

    साजिद खान पर भड़के लोग

    साजिद खान पर भड़के लोग

    साजिद खान का ऐसा रिएक्शन देखकर लोग बुरी तरह से भड़क रहे हैं। एक ट्विटर यूजर ने लिखा- साजिद खान, गौतम को लगातार मां-बाप की गालियां दे रहे थे। साजिद खान के मुंह पर तो थप्पड़ मारना चाहिए। साजिद ने जिस तरह से गालियां दी, वो शर्मनाक है। खा खाकर गोलगप्पा हो गया है मोटा, फिर भी इसे सबसे ज्यादा चाहिए।

    मजेदार हुआ एपिसोड

    मजेदार हुआ एपिसोड

    ये एपिसोड उस वक्त और मजेदार हो गया, जब भूख हड़ताल पर बैठे कंटेस्टेंट्स के लिए बिग बॉस ने चुपके से पिज्जा भिजवाया। बिग बॉस ने इस शर्त पर उन्हें पिज्जा खाने को दिया कि वे घर वालों के सामने नाटक करेंगे कि वे भूखे हैं और उन्होंने अपनी हड़ताल जारी रखी हुई है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+