Bigg Boss 16: प्रिया सोनी ने किया साजिद खान को सपोर्ट, कहा- मुझसे पूछा था ब्रेस्ट असली हैं या नकली लेकिन....

Bigg Boss 16: मॉडल और एक्ट्रेस प्रिया सोनी ने साजिद खान का सपोर्ट किया है। साजिद का सपोर्ट करते हुए उन्होंने अपनी एक टॉपलेस फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है और कहा है कि साजिद सही व्यक्ति हैं।

Bigg Boss 16: टीवी का फेमस रिएलिटी शो 'बिग बॉस 16' इस समय सुर्खियों में छाया हुआ है। इसकी सबसे बड़ी वजह इस शो में शामिल हुए कंटेस्टेंट साजिद खान हैं। जब से मीटू के आरोपी साजिद खान की 'बिग बॉस 16' में एंट्री हुई है, आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक शो के मेकर्स पर अपना निशाना साध रहे हैं। साजिद खान को शो से बाहर निकाले जाने की मांग की जा रही है। शो में नजर आ रहे साजिद खान की मुश्किलें बढ़ती ही नजर आ रही हैं। कुछ साल पहले 'मीटू' के तहत यौन शोषण के आरोप झेलने वाले साजिद खान के खिलाफ लोग एक बार फिर खड़े हो गए हैं। उन एक्ट्रेसेस ने भी साजिद खान के खिलाफ गुस्सा निकाला है, जिन्होंने कभी उन पर यौन शोषण के आरोप लगाए थे। हाल ही में शर्लिन चोपड़ा ने ट्विटर पर खुलासा किया था कि साजिद खान ने उनके सामने अपना प्राइवेट पार्ट दिखाकर रेटिंग देने के लिए कहा था। हालांकि सोशल मीडिया क्वीन राखी सावंत साजिद खान का सपोर्ट करतीं नजर आई हैं। अब मॉडल और एक्ट्रेस प्रिया सोनी ने भी साजिद खान का सपोर्ट किया है। साजिद का सपोर्ट करते हुए उन्होंने अपनी एक टॉपलेस फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है।

4 साल तक साजिद के पास नहीं था कोई काम

4 साल तक साजिद के पास नहीं था कोई काम

आपको बता दें कि साजिद खान पर कुछ साल पहले मी टू के तहत कई एक्ट्रेसेस ने यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए थे। उसके बाद साजिद पर बैन लगा दिया गया था। 4 साल तक उन्हें इंडस्ट्री में कोई काम नहीं मिला। साजिद खान अब जाकर 'बिग बॉस 16' में नजर आ रहे हैं। शो में उनको कंटेस्टेंट के रूप में देखते ही कई लोग भड़क गए हैं। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल ने भी साजिद खान को 'बिग बॉस' से निकलवाने के लिए सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर को चिट्ठी लिखी है।

प्रिया सोनी ने किया साजिद खान का सपोर्ट

प्रिया सोनी ने किया साजिद खान का सपोर्ट

अब साजिद खान का सपोर्ट करते हुए मॉडल और एक्ट्रेस प्रिया सोनी ने बताया- एक पार्टी में साजिद खान ने मुझसे मजाक में पूछ लिया था कि मेरे ब्रेस्ट असली हैं या फिर कॉस्मेटिक। प्रिया न कहा- मैंने भी इस बात को मजाक में लिया था और हम दोनों खूब हंसे थे। प्रिया सोनी ने बताया- एक फिल्म की पुार्टी में साजिद खान ने मुझसे एक बार पूछा था कि क्या मेरे ब्रेस्ट असली हैं या फिर कॉस्मेटिक? मैंने इसे एक जोक की तरह लिया और कहा कि आजकल असली कुछ भी नहीं होता है। हम दोनों बहुत हंसे थे। मैंने उनकी इस बात को मजाक में ही लिया था।

साजिद के लिए शेयर की टॉपलेस फोटो

साजिद के लिए शेयर की टॉपलेस फोटो

प्रिया सोनी ने आगे कहा- अब जब साजिद खान को बिग बॉस के घर से निकाले जाने की मांग हो रही तो मैंने उन्हें सपोर्ट करने के लिए अपनी ये तस्वीर डेडिकेट करने का फैसला किया है। इसके अलावा आने वाले दिनों में मैं एक नेकेड फोटोशूट करवाऊंगी। उसकी तस्वीरें भी साजिद खान को डेडिकेट करूंगी और उन्हें सपोर्ट करूंगी। वह एक अच्छे डायरेक्टर हैं और उन्हें नई शुरुआत के लिए एक मौका जरूर दिया जाना चाहिए।

पेशे से मॉडल हैं प्रिया सोनी

पेशे से मॉडल हैं प्रिया सोनी

जानकारी के अनुसार प्रिया सोनी एक मॉडल हैं और वह कई म्यूजिक वीडियोज का हिस्सा रह चुकी हैं। प्रिया सोनी पंजाबी, तमिल, कन्नड़, भोजपुरी और हिंदी भाषा के म्यूजिक वीडियोज में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने तमिल और मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में कई फिल्में भी की हैं।

राखी सावंत ने किया है साजिद का सपोर्ट

राखी सावंत ने किया है साजिद का सपोर्ट

आपको बता दें कि प्रिया सोनी से पहले सोशल मीडिया क्वीन और एक्ट्रेस राखी सावंत ने भी साजिद खान का सपोर्ट किया था। राखी सावंत के अनुसार साजिद खान पर लगाए गए मीटू के आरोप 'पब्लिसिटी स्टंट' की तरह काम कर रहे हैं। राखी का मानना है कि ऐसा करके वो सारी एक्ट्रेसेस पब्लिसिटी पाना चाहती हैं।

राखी ने कहा- जीने दो साजिद को

राखी सावंत ने मीटू के आरोपी साजिद खान का सपोर्ट करते हुए लोगों से कहा था कि उनसे इतनी नफरत न करें। राखी सावंत ने रोते हुए कहा था- साजिद खान से इतनी नफरत न करें और उन्हें जीने दें। राखी सावंत ने पैपराजी से कहा- ये जानबूझकर पब्लिसिटी स्टंट करना चाहते हैं। साजिद खान मेरा कोई नहीं लगता लेकिन इंसानियत के नाते उसे जिंदगी जी लेने दो यार, वरना वो बंदा आत्महत्या कर लेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+