Bigg Boss 16: निमृत कौर अहलूवालिया ने जीता 'टिकट टू फिनाले', अर्चना गौतम के साथ हुई घमासान लड़ाई

Bigg Boss 16: निमृत कौर इस सीजन की आखिरी कैप्टन बन गई हैं और फिनाले वीक में जाने वाली पहली सदस्य भी बनी हैं। बिग बॉस के घर में अर्चना गौतम और निमृत कौर अहलूवालिया के बीच घमासान लड़ाई भी देखने को मिली।

nimrit kaur

Bigg Boss 16: टीवी का फेमस रिएलिटी शो 'बिग बॉस 16' अब जल्द ही खत्म होने वाला है। फरवरी 2023 में ही इस शो का फिनाले है। घर में फिलहाल 7 टॉप कंटेस्टेंट्स बचे हैं जो जी जान से फिनाले में पहुंचने के लिए मेहनत कर रहे हैं। हालांकि इनमें से एक का सफर फिनाले के इतने करीब आकर खत्म होने वाला है। शो में टिके रहने के लिए कंटेस्टेंट्स अब अपने सारे पत्ते खोलते नजर आ रहे हैं। ऐसे में कोई किसी के कैरेक्टर पर उंगली उठा रहा है तो कोई किसी के प्रोफेशन पर। गत सोमवार के एपिसोड में निमृत कौर अहलूवालिया और अर्चना गौतम के बीच एक रोटी को लेकर जमकर गंदी लड़ाई हुई। दोनों ने एक-दूसरे को खरी खोटी सुनाई। हालांकि इस लड़ाई के बाद निमृत कौर शो के फिनाले वीक में जाने वाली पहली सदस्य बन गई हैं।

निमृत कौर ने जीता टिकट टू फिनाले

निमृत कौर ने जीता टिकट टू फिनाले

आपको बता दें कि इस बार के एपिसोड में बिग बॉस ने घरवालों को कैप्टन बनने और टिकट टू फिनाले वीक में जाने का एक आखिरी मौका दिया था लेकिन प्रियंका चाहर चौधरी की जिद की वजह से ये टास्क रद्द हो गया। ऐसे में निमृत कौर इस सीजन की आखिरी कैप्टन बन गईं और फिनाले वीक में जाने वाली वो पहली सदस्य भी बनीं।

अर्चना गौतम और निमृत कौर में घमासान

अर्चना गौतम और निमृत कौर में घमासान

बिग बॉस के घर में अर्चना गौतम और निमृत कौर अहलूवालिया के बीच घमासान लड़ाई देखने को मिली। दोनों के झगड़े के बीच निमृत इतनी गुस्सा हो गईं कि वह अपना आपा खो बैठीं और अर्चना गौतम के साथ मारपीट करने पर उतारू हो गईं। झगड़े के दौरान अर्चना ने निमृत से कहा कि तू जितना चिल्ला सकती है चिल्ला। वहीं, निमृत बहसबाजी के बीच कंट्रोल से बाहर हो जाती हैं और जोर-जोर से चीखने लगती हैं। साथ ही, अर्चना को मारने के लिए भी तैयार हो जाती हैं।

हाथापाई तक पहुंची अर्चना और निमृत की लड़ाई

अर्चना गौतम और निमृत कौर की लड़ाई थमने का नाम नहीं लेती है। झगड़े के बीच आपे से बाहर हो चुकीं निमृत कौर को पास में खड़े शालीन भनोट संभालने की कोशिश करते हैं, लेकिन निमृत किसी की नहीं सुनती हैं। वहीं, मंडली के सदस्य और निमृत के खास दोस्त शिव ठाकरे उन्हें सिर्फ हैरानी से देखते रहते हैं। निमृत का इस तरह का बर्ताव किसी को भी समझ में नहीं आता है।

दर्शक हुए निमृत कौर के खिलाफ

आपको बता दें कि निमृत कौर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। निमृत के इस बर्ताव पर दर्शकों ने भी उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स किए जा रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि शो के खत्म होने से पहले निमृत का ये कौन सा चेहरा देखने को मिल रहा है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि शो खत्म होने से पहले अर्चना गौतम ने निमृत को एक्सपोज कर दिया है।

लोग बोले- निमृत अब एंग्जाइटी कार्ड खेलेंगी

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को देखने के बाद लोगों का कहना है कि फिनाले से पहले शो में टिके रहने के लिए निमृत अब एंग्जाइटी कार्ड खेलेंगी। इस वीडियो को देखने के बाद दर्शक निमृत के खिलाफ बोलने लग गए हैं। आपको बता दें कि इसी बीच निमृत कौर फिनाले वीक में जाने वाली पहली कंटेस्टेंट बन गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+