इमली ने ली Bigg Boss 16 में आने के लिए सबसे ज्यादा फीस, जानिए कौन हैं सुंबुल तौकीर खान?

इमली ने ली Bigg Boss 16 में आने के लिए सबसे ज्यादा फीस, जानिए कौन हैं सुंबुल तौकीर खान?

मुंबई, 02 अक्टूबर: बिग बॉस 16 की शुरुआत धमाकेदार हुई है। इमली फेम सुंबुल तौकीर खान सलमान खान द्वारा होस्ट किए गए रियलिटी शो बिग बॉस 16 की सबसे चर्चित कंटेस्टेंट बन गई हैं। सोशल मीडिया पर लोग सुंबुल तौकीर खान को बिग बॉस 16 का फाइनलिस्ट बता रहे हैं। जी हां, 19 साल की एक्ट्रेस सुंबुल तौकीर खान स्टार प्लस के शो में इमली की भूमिका निभाने के बाद फेमस हो गई हैं। सुंबुल तौकीर खान ने शो में अपनी उपस्थिति से दर्शकों को प्रभावित किया है और वह इस शो की सबसे अधिक फीस पाने वाली और सबसे कम उम्र की कंटेंस्टेंट हैं।

बिग बॉस 16 में हर हफ्ते 12 लाख रुपये लेंगी इमली

बिग बॉस 16 में हर हफ्ते 12 लाख रुपये लेंगी इमली

बिग बॉस 16 में सुंबुल शो में सबसे कम उम्र की कंटेस्टेंट हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सुंबुल सलमान खान के शो का हिस्सा बनने के लिए सबसे अधिक फीस पाने वाली एक्ट्रेस भी हैं। अन्य पोर्टलों की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सुंबुल को बिग बॉस 16 में हर हफ्ते रहने के लिए 12 लाख रुपये का भुगतान किया गया है।

 तेजस्वी प्रकाश को भी पीछे छोड़ गईं इमली

तेजस्वी प्रकाश को भी पीछे छोड़ गईं इमली

सुंबुल की लाखों में फीस जान सोशल मीडिया पर लोग हैरान हैं। सुंबुल सिर्फ इस सीजन की अन्य प्रतियोगियों की तुलना में सबसे महंगी कंटेस्टेंट नहीं हैं बल्कि पिछले सीजन के प्रतियोगियों की तुलना में सबसे अधिक भुगतान पाने वाली एक्ट्रेस हैं। रिपोर्टों के मुताबिक पिछले सीजन की विजेता तेजस्वी प्रकाश को हर हफ्ते 10 लाख रुपये दिए जाते थे, जो उस सीजन की सबसे महंगी कंटेस्टेंट थीं।

लेकिन वहीं सुंबुल को 12 लाख मिल रहे हैं और इससे पता चलता है कि उन्होंने बिग बॉस के इतिहास में सबसे अधिक भुगतान पाने वाली प्रतियोगी होने के नाते तेजस्वी को पीछे छोड़ दिया है।

सुंबुल में लोग देख रहे हैं BB16 का फाइनलिस्ट

सुंबुल में लोग देख रहे हैं BB16 का फाइनलिस्ट

फैंस ने सुंबुल में अपना फाइनलिस्ट ढूंढ लिया है। इमली के नाम के साथ सुंबुल तौकीर खान घर-घर में मशहूर हैं। सुंबुल तौकीर खान बहुत कम उम्र में मशहूर हो गईं हैं। हर कोई सुंबुल तौकीर खान को बिग बॉस 16 में और अधिक जानने के लिए एक्साइटेड है।

कौन हैं सुंबुल तौकीर खान

कौन हैं सुंबुल तौकीर खान

सुंबुल तौकीर खान सलमान खान द्वारा होस्ट किए गए रियलिटी शो बिग बॉस 16 में एक प्रतियोगी हैं। सुंबुल को स्टार प्लस के शो में इमली की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है। सुंबुल की फहमान खान के साथ ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री लोगों ने काफी पसंद की है। कहा जा रहा है कि इमली के को-स्टार फहमान खान असल में सुंबुल तौकीर खान को डेट कर रहे हैं। लेकिन दोनों ने इन अफवाहों का खंडन किया है। स्टार परिवार के साथ रविवर के पहले सीजन में सुंबुल को हाल ही में मोस्ट स्टाइलिश, मोस्ट ड्रिवेन पर्सन घोषित किया गया।

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं सुंबुल

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं सुंबुल

सुंबुल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अपनी जिंदगी से जुड़ी बातों को सोशल मीडिया पर शेयर करना सुंबुल पसंद करती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी ढेर सारी तस्वीरों में उनके को-स्टार फहमान नजर आते हैं। उनकी और फहमान की एक हालिया तस्वीरों पर अनुपमा की रूपाली गांगुली ने कमेंट किया था। रूपाली गांगुली ने लिखा था,"एक दूसरे के लिए बनी है।''

कुछ समय पहले सुंबुल ने छोड़ा इमली शो

कुछ समय पहले सुंबुल ने छोड़ा इमली शो

सुंबुल ने कुछ समय पहले इमली शो को छोड़ दिया था। निर्माताओं ने कहानी को एक नई दिशा में आगे बढ़ाया है लेकिन सुंबुल के सोशल मीडिया हैंडल पर टिप्पणियों से पता चलता है कि प्रशंसक उन्हें काफी याद कर रहे हैं। शो छोड़ने के बाद, सुंबुल फहमान के साथ ''इश्क हो गया'' एक म्यूजिक वीडियो में दिखाई दी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+