Bigg Boss 16: शो के होस्ट सलमान खान को हुआ डेंगू, कैंसिल हुई शूटिंग, करण जौहर ने भाईजान को किया रिप्लेस

Salman Khan Dengue: 'बिग बॉस 16' में आने वाले कुछ हफ्तों में सलमान खान नजर नहीं आएंगे। सलमान खान को डेंगू हो गया है और डॉक्टर्स ने उन्हें अच्छे से आराम करने की सलाह दी है।

Salman Khan Dengue: टीवी के पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस 16' के दर्शकों के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। खबर है कि शो के होस्ट यानी बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को डेंगू हो गया है। इस खबर को जानने के बाद से सलमान खान के फैंस काफी परेशान हो उठे हैं। आपको बता दें कि डेंगू के चलते सलमान खान अब अगले कुछ सप्ताह 'बिग बॉस 16' को होस्ट नहीं कर पाएंगे। 'बिग बॉस 16' ने शुरू होते ही लोगों के बीच अपनी एक अलग जगह बना ली थी। इस शो में हर दिन कुछ न कुछ नया देखने को मिल रहा था। शो के कंटेस्टेंट साजिद खान की वजह से भी ये शो सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है। खबर ये है कि सलमान खान की गैर मौजूदगी में अब बॉलीवुड फिल्म मेकर करण जौहर इस शो को होस्ट करेंगे।

सलमान खान को हुआ डेंगू

सलमान खान को हुआ डेंगू

इस बार के सीजन में वो सब कुछ दिख रहा है, जो इस शो को हिट बनाने के लिए काफी है। खासकर जब सलमान खान इसे होस्ट करने के लिए हफ्ते के दो दिन आते हैं और घरवालों की क्लास लगाते हैं तो दर्शक उन्हें देखकर काफी खुश होते हैं लेकिन अब ये थोड़ा मुश्किल है। आने वाले कुछ हफ्ते तक अब सलमान खान की जगह करण जौहर इस शो को होस्ट करेंगे।

सलमान खान को घर पर रहने की मिली सलाह

सलमान खान को घर पर रहने की मिली सलाह

बिग बॉस 16 में आने वाले कुछ हफ्तों में सलमान खान नजर नहीं आएंगे। बॉलीवुड हंगामा की खबर के अनुसार, सलमान खान को डेंगू हो गया है और डॉक्टर्स ने उन्हें अच्छे से आराम करने की सलाह दी है। डॉक्टर्स के अनुसार सलमान खान को फिलहाल घर से बाहर नहीं निकलना है। घर पर रहते हुए अपनी सेहत का ख्याल रखा है।

फिल्म की शूटिंग भी हुई कैंसिल

फिल्म की शूटिंग भी हुई कैंसिल

आपको बता दें कि सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म किसी का भाई किसी की जान की भी शूटिंग कर रहे थे। लेकिन डेंगू हो जाने के चलते उनकी शूटिंग को भी कैंसिल कर दिया गया है। फिलहाल सलमान खान घर पर ही हैं और कहीं बाहर नहीं निकल रहे हैं।

करण जौहर ने संभाली कमान

करण जौहर ने संभाली कमान

जानकारी के अनुसार बॉलीवुड फिल्म मेकर करण जौहर को सलमान खान की जगह बिग बॉस 16 के होस्ट के रूप में रिप्लेस किया गया है। करण जौहर पहले भी बिग बॉस ओटीटी शो को होस्ट कर चुके हैं। यही कारण है कि सलमान खान ने खुद करण जौहर को कॉल किया था और कहा है कि वह उनकी जगह बिग बॉस 16 को होस्ट करें। सलमान खान का खुद से फोन आने के कारण करण जौहर उन्हें मना नहीं कर सके।

करण जौहर को मिल रही है मोटी फीस

करण जौहर को मिल रही है मोटी फीस

दरअसल करण जौहर एक्टर सलमान खान का बहुत सम्मान करते हैं। जब करण की फिल्म कुछ कुछ होता है में साइड रोल के लिए कई एक्टर्स ने काम करने से इनकार कर दिया था, तब सलमान खान ही उस रोल को करने के लिए तैयार हो गए थे। इसके अलावा, कलर्स और एंडेमोल ने करण जौहर को एक ऐसा ऑफर दिया, जिसे वह मना नहीं कर सके। आपको बता दें कि करण जौहर को सलमान खान की जगह होस्ट करने के लिए अच्छी खासी फीस दी जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+