Bigg Boss 16 Finale: बस कुछ घंटे पहले बदल गया पूरा गणित! धड़ल्ले से वायरल हो रही विनर की तस्वीर

वायरल तस्वीर में देखा जा सकता है कि प्रियंका चाहर चौधरी ही 'बिग-बॉस' की विनर हैं। सलमान खान ने खुद एक्ट्रेस का हाथ उठाया और उन्हें विनर घोषित किया। आइये आपको बताते हैं इस वायरल तस्वीर की सच्चाई...

BB

Bigg Boss: 'बिग-बॉस' का फिनाले बस कुछ ही घंटों में होने वाला है। पूरे चार महीने से भी ज्यादा समय तक चले 'बिग-बॉस' के फिनाले का फैंस को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है। शो के पांच फाइनलिस्ट प्रियंका चौधरी, शालीन भनोट, शिव ठाकरे, अर्चना गौतम और एमसी स्टैन हैं। आज इन पांचों फाइनलिस्टों में से कोई एक ट्रॉफी अपने नाम कर ले जाएगा। इस बीच एक तस्वीर सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें प्रियंका चाहर चौधरी और शिव ठाकरे सलमान खान के इर्द गिर्द खड़े हैं और सलमान खान ने शो के विनर के तौर पर प्रियंका का हाथ उठाया है। तस्वीर देखने के बाद फैंस काफी चौंक रहे हैं।

आज होने वाला है BB फिनाले

आज होने वाला है BB फिनाले

एक ट्विटर यूजर ने बिग बॉस के फिनाले की ये तस्वीर शेयर की है, जिसमें प्रियंका चाहर चौधरी और शिव ठाकरे को फैंस का पसंदीदा बताया गया है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि सलमान खान प्रियंका का हाथ ऊपर उठाते हैं और इस तरह प्रियंका इस शो की विनर बनती हैं। इससे साफ पता चल रहा है कि प्रियंका ही इस शो की विनर हैं। लेकिन इससे पहले कि आप कुछ सोचें, हम आपको इस तस्वीर की सच्चाई बताते हैं।

वायरल हो रही है ये तस्वीर

दरअसल, वायरल हो रही ये तस्वीर बिग बॉस के इस सीजन की नहीं, बल्कि पिछले सीजन की है। इसमें शिव ठाकरे और प्रियंका चाहर चौधरी सलमान खान के अगल बगल में खड़े नजर आ रहे हैं। इसके बाद लास्ट में सलमान खान बतौर विनर प्रियंका चौधरी का हाथ ऊपर उठाते हैं। लेकिन बता दें कि ये तस्वीर बस यूं ही फाइनल से पहले एक सस्पेंस क्रिएट करने के लिए है।

पलके बिछाए बैठे हैं फैंस

पलके बिछाए बैठे हैं फैंस

वैसे बिग बॉस के विनर के इंतजार में फैंस पलकें बिछाए बैठे हैं। फैन फॉलोइंग की बात करें, तो प्रियंका चाहर चौधरी पहले नंबर पर हैं। वहीं शिव ठाकरे दूसरे नंबर पर चल रहे हैं। एमसी स्टैन की बात करें, तो रैपर का स्थान तीसरा है। वहीं लास्ट में अर्चना गौतम का नाम सामने आ रहा है। ऐसे में फैंस बीबी के विनर को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं।

रोहित शेट्टी ने मारी ग्रैंड एंट्री

रोहित शेट्टी ने मारी ग्रैंड एंट्री

इससे पहले शो में रोहित शेट्टी ने ग्रैंड एंट्री मारी। उन्होंने शो के फाइनलिस्ट्स को कई तरह के मुश्किल टास्क दिए। इस टास्क के विनर शालीन भनोट बने। इससे पहले जब रोहित शेट्टी ने शिव को खतरों के खिलाड़ी का हिस्सा बनने की पेशकश की, तो शिव ने कहा कि ये उनके बचपन का सपना था। इस दौरान अर्चना गौतम भी काफी एक्साइटेड नजर आईं।

कौन होगा BB का विनर?

कौन होगा BB का विनर?

बिग बॉस के बाकी कंटेस्टेंट्स की बात करें, तो इसमें अब्दु रोजिक, टीना दत्ता, साजिद खान, गोरी नागोरी, सौंदर्या शर्मा, श्रीजिता डे, सुंबुल तौकीर, मान्या सिंह, निमृत कौर आहलूवालिया ने हिस्सा लिया। हालांकि टॉप 5 में सिर्फ शिव ठाकरे, अर्चना गौतम, प्रियंका चाहर चौधरी, एमसी स्टैन और शालीन भनोट ही अपनी जगह बना पाए। अब देखना ये होगा कि बिग बॉस की ट्रॉफी कौन अपने घर ले जाएगा और विनर का ताज किसके सिर पर सजेगा।

Recommended Video

    BB16 Live: Priyanka-Ankit Reunion, Shalin को मिला KKK13, Shiv का सपना टूटा! BB16 Finale | वनइंड़िया

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+