Bigg Boss 16 Finale: बिग-बॉस टॉप 2 में होंगे ये कंटेस्टेंट, जानें किसका कटेगा पत्ता और कौन मारेगा बाजी?
बिग-बॉस 16 का ग्रैंड फिनाले लगातार चर्चा में है। फिनाले में पहुंचने के लिए सभी कंटेस्टेंट ने काफी कड़ी मेहनत की है। वहीं सोशल मीडिया पर फैंस अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को लगातार सपोर्ट कर रहे हैं।
Bigg Boss 16 Finale: अब इंतजार खत्म होने वाला है। जी हां आखिरकार वो दिन आ ही गया जिसका हम सभी को इंतजार था। आज यानी 12 फरवरी को ग्रैंड फिनाले है। जिसकी अब पूरी तैयारी हो चुकी है। अब फैंस को इंतजार है तो उस घड़ी का जब बिग-बॉस 16 के विनर का नाम अनाउंस किया जाएगा। सोशल मीडिया पर सभी फैंस अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को सपोर्ट कर रहे हैं। हर कोई विनर का नाम जानने के लिए काफी एक्साइटेड है। ऐसे में जानते हैं कि, फिनाले की रेस किसके बीच कड़ी टक्कर होने वाली है।

कौन जीतेगा फिनाले?
बिग-बॉस 16 फिनाले के लिए सभी कंटेस्टेंट ने काफी मेहनत की है। हालांकि इन सभी कंटेस्टेंट्स की तगड़ी फैन फॉलोइंग है औऱ सभी फैंस ने सोशल मीडिया पर अपने फेवरेट कंटेस्टेंट के लिए कैंपेन शुरू कर दिया है। हालांकि ये फिनाले कौन जीतने वाला है इसका फैसला हो चुका है। लेकिन, उसके लिए अभी फैंस को थोड़ा और इंतजार करना होगा। इस लिस्ट में टॉप में शिव ठाकरे, प्रियंका चाहर चौधरी, शालीन भनोट, एमसी स्टैन और अर्चना गौतम ही अपनी जगह बना पाए हैं। लेकिन, पांच में से कोई एक कंटेस्टेंट के सिर पर विनर का ताज होगा।
सोशल मीडिया पर कर रहे ट्रेंड
वहीं सोशल मीडिया पर भी कंटेस्टेंट्स का नाम काफी ट्रेंड में है। सोशल मीडिया ट्रेंड की माने तो इस बार, शिव ठाकरे और प्रियंका चाहर चौधरी के बीच कड़ी टक्कर होने वाली है। फैंस दोनों में से किसी एक को विनर का ताज पहनाना चाहते हैं। आपको बता दें कि, ये दोनों बिग-बॉस के सबसे दमदार कंटेस्टेंट में से हैं। दोनों ने हमेशा फ्रंट फूट पर रहकर अच्छा गेम खेला है। माना जा रहा है कि, ट्राफी की रेस में इन दोनों का नाम सबसे आगे रहने वाला है। यानी कि, दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। खैर, फैंस को फिलहाल थोड़ा सा और इंतजार करना होगा ये जानने के लिए आखिर कौन इस फिनाले का विनर होने वाला है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications