Bigg Boss 16: पहले ही एपिसोड में भिड़े अर्चना गौतम और निमृत कौर, कैप्टन के माथे पर लगाया 'बेकार' का ठप्पा

बिग बॉस का 16वां सीजन शुरू हो चुका है। लेकिन शो के पहले एपिसोड में ही नए कंटेस्टेंट अर्चना और निमृत के बीच जमकर लड़ाई हुई।

मुंबई, 3 अक्टूबर: बिग बॉस एक ऐसा रियलिटी शो है जिसमें हर बार लोकप्रिय हस्तियां हिस्सा लेती हैं। जिनमें से कुछ पॉलिटीशियन, सिंगर्स तो कुछ ऐसी सेलेब्स जिनका विवादों से पुराना नाता रहा हो। अब इस शो का 16वां सीजन शुरू हो चुका है और सभी कंटेंस्टेंट को शो में एंट्री मिल चुकी है। इसी के साथ शो के पहले एपिसोड में ही लड़ाई देखने को मिली।

बिग बॉस में शुरू हुआ कोल्ड वार

बिग बॉस में शुरू हुआ कोल्ड वार

शो के पहले एपिसोड की शुरूआत में बिग बॉस ने निमृत कौर अहलूवालिया को कप्तान की जिम्मेदारी सौंपी। ऐेसे में निमृत कौर को घर के सभी सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपनी को कहा। निमृत ने फैसला किया कि अर्चना गौतम को खाना पकाने की ड्यूटी से हटाना चाहिए। वो इसलिए क्योंकि खाना पकाने के लिए पहले ही 6 लोग मौजूद थे। अब यहां से निमृत और अर्चना के बीच कोल्ड वार शुरू होता है।

Recommended Video

    Bigg Boss 16: Archana Gautam ने Nimrit Kaurके माथे पर लिखा 'बेकार' | वनइंडिया हिंदी |*Entertainment
    अर्चना ने नहीं माना कैप्टन निमृत की बात

    अर्चना ने नहीं माना कैप्टन निमृत की बात

    अर्चना को निमृत जैसे ही नई ड्यूटी सौंपती हैं तो ये सुनकर वो गु्स्सा हो जाती हैं और उस ड्यूटी को करने से साफ इंकार कर देती हैं। जिसके बाद अर्चना और निमृत के बीच इसे लेकर काफी बहस भी हुई, जहां सभी लड़कियां निमृत का पक्ष लेती हैं। इस बहस के बाद निमृत ने अर्चना को सफाई की ड्यूटी करने को कहा।

    बिग बॉस ने की प्रैंक कॉल

    बिग बॉस घर में प्रैंक कॉल करते हैं। जिसमें सबसे पहले आमिर खान के रूप में शालिन भनोट का फोन आता है, उन्हें पूल में डुबकी लगाने का टास्क मिलता है। वह तीन बार पूल में कूदते हैं। तभी गौतम विग को ऋतिक रोशन का फोन आता है, उन्हें अपनी फिजीक दिखाने का टास्क मिलता है, और फिर हर कमरे में अपने सिग्नेचर स्टेप्स करते हैं।

    अर्चना को पंकज त्रिपाठी ने दिया ये टास्क

    अर्चना को पंकज त्रिपाठी ने दिया ये टास्क

    टीना दत्ता और अब्दू के लिए सोनू निगम का प्रैंक कॉल आता है, उन्हें उस टास्क को करने के लिए कहा जाता है जहां टीना डांस करेगी और अब्दु बालकनी पर गाएगा। इसके बाद अर्चना के लिए आखिरी प्रैंक कॉल पंकज त्रिपाठी की आती है और वह उसे एक टास्क देते हैं। वह जाकर उस व्यक्ति के माथे पर बेकर लिख दे, जिसे वह घर में बेकार समझती है।

    निमृत के माथे पर लिखा बेकार

    निमृत के माथे पर लिखा बेकार

    अर्चना को जैसे ही ये टास्क मिलता है वह दौड़कर लिपस्टिक लेकर आती हैं और निमृत के पास जाती हैं। इसके बाद वह उसे बताती हैं कि उन्हें एक टास्क मिला है और उन्हें निमृत के माथे पर लिखना है। हालांकि निमृत उनसे पहले पूछती हैं कि टास्क है क्या वह तभी उन्हें छुने की अनुमति देंगी। जिसके बाद अर्चना उन्हें मनाती हैं और उनके माथे पर बेकार लिख देती हैं।

    निमृत ने किया बड़ा खुलासा

    निमृत ने किया बड़ा खुलासा

    निमृत ने खुलासा किया कि अर्चना की चाय किसी को पसंद नहीं आई, उनमें से कुछ ने इसे फेंक भी दिया। प्रियंका और मान्या ने निमृत की इस बात पर सहमति जताई। इसके बाद निमृत ने यह भी कहा कि इस टास्क के बाद वह अब अर्चना से बात नहीं करना चाहती हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+