Bigg Boss 16: साजिद खान से झगड़े के बाद गोरी नागोरी के बॉयफ्रेंड ने कही ये बात, बोले- फिनाले तक नहीं टिकेगी

Bigg Boss 16: 'बिग बॉस 16' शो के होस्ट सलमान खान भी वीकेंड के वार पर बिग बॉस के घर के सदस्यों की क्लास लेते नजर आते हैं। इसी बीच शो की कंटेस्टेंट गोरी नागोरी के बॉयफ्रेंड ने साजिद खान को लेकर कई बातें कही हैं।

Bigg Boss 16: पिछले कुछ समय से टीवी का पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 16 सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। इस शो के कंटेस्टेंट्स हर दिन कुछ न कुछ खास करने में लगे हुए हैं। कंटेस्टेंट्स की हरकतें न सिर्फ दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं बल्कि शो को एक दूसरे मुकाम पर भी ले जा रही हैं। हालांकि वक्त बढ़ने के साथ साथ अब कंटेस्टेंट्स का गुस्सा और फ्रस्ट्रेशन साफ दिखाई देने लगा है। वह लोग एक दूसरे के साथ बहस और लड़ाई करते नजर आ रहे हैं। इस गुस्से का सीधा प्रभाव घर के माहौल पर नजर आ रहा है। शो के होस्ट सलमान खान भी वीकेंड के वार पर बिग बॉस के घर के सदस्यों की क्लास लेते नजर आते हैं। इसी बीच शो की कंटेस्टेंट गोरी नागोरी के बॉयफ्रेंड ने साजिद खान को लेकर कई बातें कही हैं।

 साजिद खान पर लगा था यौन शोषण का आरोप

साजिद खान पर लगा था यौन शोषण का आरोप

आपको बता दें कि बॉलीवुड फिल्म मेकर साजिद खान बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट हैं। साजिद पर मीटू मूवमेंट के तहत यौन शोषण का आरोप लगा था जिसके बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री ने उन पर बैन लगा दिया था। करीब 4 साल बाद साजिद खान टीवी के फेमस रिएलिटी शो बिग बस 16 में कंटेस्टेंट के रूप में नजर आ रहे हैं। हालांकि जिन एक्ट्रेसेस ने साजिद खान पर यौन शोषण का आरोप लगाया था और उनके अलावा कई सेलेब्स भी साजिद को शो से बाहर निकलाने की मांग कर रहै हैं।

साजिद से गोरी के बॉयफ्रेंड हुए नाराज

साजिद से गोरी के बॉयफ्रेंड हुए नाराज

साजिद खान ने बिग बॉस 16 के शुरुआती कुछ हफ्तों तक दर्शकों को खूब हंसाया लेकिन अब वह बिग बॉस के घर में खूब चिल्लाते हुए नजर आ रहे हैं। साजिद खान ने हाल ही में कंटेस्टेंट गोरी नागोरी पर चोरी का आरोप लगाया था जिसके बाद गोरी के बॉयफ्रेंड का रिएक्शन आया है। गोरी के बॉयफ्रेंड साजिद खान से काफी नाखुश नजर आ रहे हैं।

साजिद का पर्सनल काम नहीं करेगी गोरी

साजिद का पर्सनल काम नहीं करेगी गोरी

शो में साजिद खान ने गोरी नागौरी को जमकर लताड़ा था और कहा था कि ये चोरी कर रही है। इसे क्या लगता है हम अंधे हैं। अब गोरी नागौरी के बॉयफ्रेंड सनी चौधरी ने इस पूरे मामले पर अपनी नाराजगी जताई है। गोरी नागोरी के बॉयफ्रेंड सनी चौधरी ने ईटाइम्स से बात करते हुए कहा है- मैं चाहता हूं कि गोरी साजिद के मुंह पर उसे यह बताए कि वह इस शो में उसका पर्सनल काम निपटाने के लिए नहीं आई है। वो एक कंटेस्टेंट है और गोरी भी कंटेस्टेंट है। तो वो ऐसी उम्मीद क्यों करता है कि गोरी ही उसका काम करेगी।

ऐसे फिनाले तक नहीं टिक पाएगी गोरी

ऐसे फिनाले तक नहीं टिक पाएगी गोरी

गोरी नागोरी के बॉयफ्रेंड सनी चौधरी ने कहा- मुझे लगता है कि एक बार ऐसा हो जाएगा तो साजिद को अपनी गलती का एहसास होगा। तब उनकी अक्ल ठिकाने आ जाएगी। गोरी अपने साथी साजिद के कपड़े क्यों धोएगी। सनी ने आगे कहा- जहां तक गोरी नागोरी द्वारा बिग बॉस के घर में शिव और MC स्टैन से दोस्ती निभाने का सवाल है तो इस तरह से वह फिनाले तक नहीं पहुंच पाएगी। उसे बहुत ही सोच समझकर खेलना होगा और सही फैसला लेना होगा।

खुद के दम पर खेलना है जरूरी

खुद के दम पर खेलना है जरूरी

बिग बॉस के घर में दोस्ती निभाने की बात पर गोरी के बॉयफ्रेंड सनी ने कहा- क्योंकि वह शिव और MC स्टैन की दोस्त है, वह फिनाले एपिसोड तक नहीं पहुंच पाएगी। उनके चक्कर में ज्यादा दिनों तक घर में नहीं रह पाएगी। लोगों को दिखना चाहिए कि गोरी एक इंडिविजुअल वॉयस है और अपने खुद के दम पर खेल सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+