Bigg Boss 15: शमिता शेट्टी को सता रही है राकेश बापट की याद, यूं किया फ्लर्ट
नई दिल्ली, 6 अक्टूबर: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी काफी वक्त से फिल्मों से दूर थीं। इसके बाद उन्होंने बिग बॉस ओटीटी में जमकर धमाल मचाया। अब उन्होंने बिग बॉस 15 में धमाकेदार एंट्री की है। इस शो में राकेश बापट नहीं हैं, लेकिन शमिता बीच-बीच में उनको याद करती रहती हैं। बिग बॉस ओटीटी में दोनों की कमेस्ट्री लोगों को खूब पसंद आई थी। अब शमिता ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें वो राकेश बापट के लिए मराठी सीखते हुए भी नजर आईं।

कंटेस्टेंट्स ने किया टीज
वीडियो में शमिता भानुशाली के साथ बैठी नजर आती हैं। इस दौरान वो राकेश के लिए मराठी सिखती हैं। भानुशाली ने उन्हें कुछ मराठी लाइनें सिखाईं और साथ ही उन्हें एक शर्मीली लड़की की तरह उस पर एक्ट करने के लिए कहा। वहीं जब शमिता ने उन लाइनों को बोला, तो घर के सभी कंटेस्टेंट्स उन्हें टीज करते नजर आए। इसके अलावा भानुशाली ने भी शमिता के खूब मजे लिए। उन्होंने उनका नाम 'शमिता शेट्टी बापट' कहकर पुकारा।

राकेश के लिए सीखे पोहे
इतना ही नहीं तेजस्वी प्रकाश ने शमिता शेट्टी को पोहे बनाने के लिए भी कहा, क्योंकि राकेश बापट को पोहे बहुत पसंद हैं। इसके साथ ही प्रतीक और निशांत भट्ट भी बिग बॉस के घर में शमिता शेट्टी को छेड़ते हुए नजर आए। राकेश बापट का नाम सुनकर शमिता शेट्टी के चेहरे पर एक बड़ी सी स्माइल देखने को मिली। वैसे दोनों ने अपने रिलेशन के बारे में कभी भी खुलकर बात नहीं की, लेकिन वो हमेशा आउटिंग करते नजर आते हैं।
परिवार को लेकर कही थी ये बात
जब शमिता शेट्टी ने बिग बॉस ओटीटी के घर एंट्री ली थी, जब उनके जीजा राज कुंद्रा पोर्न फिल्म बनाने के आरोप में जेल गए थे। फैमिली के सामने आने वाले 'व्यक्तिगत संकट' के बारे में पूछे जाने पर हाल ही में शमिता ने कहा था कि मेरे लिए पहली बार ये बहुत मुश्किल था, क्योंकि स्थिति बहुत अलग थी। दुर्भाग्य से मेरी बिना किसी गलती के मुझे काफी ट्रोल किया जा रहा था। शमिता ने आगे कहा कि मेरे परिवार को भी उस समय लगा कि मेरे लिए बेहतर है कि मैं खुद को उस घर में बंद कर लूं। मैं अपनी बात पर कायम रहना चाहती थी और जारी रखना चाहता थी। जैसा कि वे कहते हैं, शो मस्ट गो ऑन।












Click it and Unblock the Notifications