Bigg Boss 15: सलमान खान ने शमिता शेट्टी की लगाई जमकर क्लास, बोले-लानत है
मुंबई, 04 दिसंबर: बिग बॉस 15 के शनिवार के एपिसोड में सलमान खान कंटेस्टेंट शमिता शेट्टी को डांटते नजर आएंगे। अभिजीत बिचुकले के साथ हुई उनकी लड़ाई के बाद शमिता के बयानों ने सलमान खान को नाराज कर दिया है। बता दें कि, इसलिए सलमान खान पर शमिता शेट्टी का पक्ष लेने के आरोप लगते रहे हैं, लेकिन इस वीकेंड का वार में सलमान खान ने शमिता शेट्टी की जमकर क्लास ली। वहीं इस एपिसोड में ऐक्ट्रेस रवीना टंडन भी नजर आने वाली हैं। चैनल ने आने वाले एपिसोड का जो प्रोमो रिलीज किया है।

अभिजीत बिचकुले पर भड़की शमिता
इस वीकेंड का वार में सलमान के साथ स्टेज पर रवीना टंडन नजर आएंगी। रवीना घरवालों को एक टास्क देती हैं, जिसमें उन्हें गुनाहगार का नाम लेना है। टास्क के दौरान रश्मि देसाई अभिजीत बिचकुले को गुनहगार बताती हैं। उनपर आरोप लगाते हुए रश्मि देसाई कहती हैं उन्होंने दो बार शमिता शेट्टी को पैर की जूती बताया। ये बात सुनने के बाद शमिता शेट्टी भड़क जाती हैं। शमिता सलमान खान से अभिजीत की शिकायत करती हैं। वो कहती हैं कि अभिजीत ने उन्हें गाली दी।

सलमान ने शमिता शेट्टी को लगाई फटकार
इस पर अभिजीत बोलते हैं कि, शमिता हमेशा उनके नाम का मजाक उड़ाती हैं, इस पर गुस्से में अभिजीत शमिता के लिए काफी कुछ भला-बुरा कहते हैं. इस पर शमिता भी भड़क कर कहती है कि तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई ऐसा कहने की। इसके बाद घर का माहौल गर्म हो जाता है। अभिजीत कहते हैं कि वो चुप नहीं रहेंगे। सलमान खान के सामने अभिजीत बोलते हैं कि भाड़ में गया ये शो। अभिजीत का ये रवैया देख सलमान भड़क जाते हैं। सलमान शमिता शेट्टी को बोलते हैं अभिजीत ने आपको वो गाली नहीं दी है।
सलमान की डांट से रो पड़ी शमिता शेट्टी
इसी दौरान अभिजीत पर भड़कते हुए शमिता कहती हैं कि वह इस शो में क्यों आया है? ये सब सुन सलमान खान को भी गुस्सा आ जाता है और वे शमिता पर भड़क कर कहते हैं, 'ये जो आपने कहा है ना कि ये यहां क्यों आया है? ये सही नहीं है शमिता....लानत है। वहीं शमिता से सलमान ये भी कहते हैं कि उसके कहने से आप वो नहीं हो जाएंगी, आप जो है वही रहेंगी। सलमान की फटकार से शमिता काफी मायूस नजर आती हैं और उनके आंखों से आंसू छलक पड़ते हैं।












Click it and Unblock the Notifications