Bigg Boss 15: राकेश बापटा ने शमिता को चूमा और फिर लगाया गले, एक्स वाइफ रिद्धि डोगरा का ऐसा था रिएक्शन
BB15:
मुंबई, 07 नवंबर: टीवी का फेमस रियलिटी शो 'बिग बॉस' का सीजन 15 अपने परवान पर है। दिवाली के मौके पर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स ने भी शो में एंट्री मार ली है, जिसकी सबसे ज्यादा खुशी शमिता शेट्टी की हुई है, क्योंकि वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स और कोई नहीं बल्कि उनके चेहते राकेश बापट और नेहा भसीन है, जिनको देखकर शमिता खुशी से उछल पड़ीं। सोशल मीडिया पर शमिता का राकेश बापट के गले लगने और भावुक होने का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसको देखने के बाद अब राकेश की एक्स वाइफ रिद्धि डोगरा का रिएक्शन सामने आया है।

राकेश को देखकर इमोशनल हुईं शमिता
दरअसल, सोशल मीडिया पर राकेश बापट का शमिता शेट्टी के साथ फिर से मिलने का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि जब कंटेस्टेंट्स की वाइल्ड कार्ड एंट्री होती है तो सबसे पहले शमिता शेट्टी नेहा भसीन को देखती हैं और खुशी के मारे गले लगा लेती हैं। इस बीच पीछे से राकेश बापट गोरिल्ला के वेश में घर में दाखिल होते है और पीछे से शमिता को पकड़े लेते हैं। राकेश ने अपना मास्क उताराकर शमिता को चूमा, जिससे बाद वो अनाचक उछलने लगती हैं और भावुक हो गई।

राकेश ने शमिता को चूमा तो भावुक हो गईं शमिता
इस दौरान जहां उनके साथी बिग बॉस 15 के कंटेस्टेंट्स ने उनके लिए चीयर किया, वहीं शमिता राके को देखकर काफी इमोशनल दिख रही थीं। शमिता काफी भावुक हो गईं और इस दौरान रोने लगीं। राकेश और शमिता के इस इमोशनल पल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसको अब रीट्वीट करते हुए रिद्धि डोगरा ने अपना रिएक्शन दिया है।

'अच्छे से खेलो और अच्छे से रहो'
रिद्धि डोगरा ने वीडियो रीट्वीट करते हुए राकेश बापट को शुभकामनाएं दीं। साथ ही कैप्शन में लिखा, 'अच्छे से खेलो और अच्छे से रहो।' इसी के साथ एक बुरी नजर वाला ताबीज, उंगलियों को पार किया, हाथ जोड़कर और उत्सव वाली इमोजी शेयर किया। उनके इस वीडियो पर फैंस ने काफी पॉजिटिव रिएक्शन दिए हैं। कमेंट सेक्शन में हर कोई शख्स उनकी तारीफ कर रहा है।

एक-दूसरे के प्यार में राकेश-शमिता
आपको बता दें कि राकेश और शमिता ने इससे पहले बिग बॉस ओटीटी में साथ नजर आए थे, जिसमें वे एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए थे। राकेश ने बिग बॉस ओटीटी में शमिता के लिए अपने प्यार का इजहार किया था। उस वक्त एक लीडिंग डेली से बात करते हुए रिद्धि ने कहा था, 'अगर राकेश खुश हैं तो मैं खुश हूं। यह उनका पर्सनल स्पेस है।'












Click it and Unblock the Notifications