Bigg Boss 15: बाथरूम में नहा रही थी कंटेस्टेंट, प्रतीक सहजपाल ने कर दी ये घिनौनी हरकत
नई दिल्ली, अक्टूबर 08: विवादित रियलिटी शो बिग बॉस के सीजन 15 का पहला हफ्ता चल रहा है। इस बीच कंटेस्टेंट्स के बीच आए दिन झगड़े, हाथापाई और बहसबाजी हो रही है। इस बार गेम में ओटीटी के भी तीन सदस्यों को एंट्री मिली है। जिसमें शमिता शेट्टी, निशांत भट्ट और प्रतीक सहजपाल शामिल हैं। ओटीटी में लगातार सुर्खियों में रहे प्रतीक इस सीजन में किसी ना किसी वजह से चर्चा में हैं। लेकिन इस दौरान प्रतीक ने घर में कुछ ऐसा किया है। जोकि बेहद ही शर्मनाक है।

कर दी शर्मिदा करने वाली हरकत
बिग बॉस के अपकमिंग एपिसोड प्रतीक सहजपाल ऐसी हरकत की हैं, जिससे हर कोई शर्मिंदा है। प्रतीक सहजपाल गार्डन एरिया के वॉशरूम के दरवाजे की कुंडी तोड़ देंगे और उस वक्त विधि पांड्या अंदर नहा रही थी। जिसके बाद पूरे घर ने उसके इस व्यवहार पर सवाल उठाए हैं। विधि नहाने के बाद प्रतीक के पास जाती हैं और उनसे पूछती हैं कि किसी के नहाते वक्त उन्होंने ऐसा क्यों किया?
Recommended Video

प्रतीक ने गलती मानने से किया इनकार
इस पर प्रतीक अजीबोगरीब तर्क देने लगता है। कलर्स टीवी द्वारा शेयर किए हुए प्रोमो में हम देख सकते हैं कि विधि प्रतीक से कह रही हैं, जब कोई नहा रहा हो तो आप ऐसा कैसे कर सकते हैं? इस दौरान वीडियो में विधि काफी गुस्से में नजर आ रही हैं। जब प्रतीक अपनी गलती मानने से इनकार करेंगे तब विधि उसकी इस हरकत की शिकायत करण कुंद्रा, विशाल कोटियन, जय भानुशाली और अन्य कंटेस्टेंट से करती हैं।
देखें वीडियो
विधि के इस झगड़े में तेजस्वी प्रकाश भी उनका साथ देती है। तेजस्वी प्रतीक से कहती हैं कि भले ही उनकी नीयत ठीक थी, लेकिन ऐसा कुछ करना ठीक नहीं है। उनका कहना है कि, किसी भी लड़की के लिए यह बात काफी ज्यादा डरावनी है। घरवालों की तरफ से इस तरह से सवाल पूछे जाने पर भी प्रतीक उन्हें नजरअंदाज करते हैं। प्रतीक कहते हैं कि उन्होंने ऐसा गेम के बारे में सोचकर किया था। उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि बाथरूम में कोई है या नहीं। उन्होंने जो किया, वह उसके लिए बिल्कुल भी माफी नहीं मांगेंगे।

प्रतीक के रवैये से नाराज हुए घरवाले
प्रतीक का यह रवैया देख कर करण उस पर काफी ज्यादा गुस्सा होते हैं और उसे चेतावनी देते हुए कहा कि, उन्हें एक लड़की के साथ आगे से इस तरह से बर्ताव नहीं करना चाहिए, लेकिन प्रतीक इस वार्निंग को भी नजरअंदाज कर देते हैं। वह कहेंगे कि उन्हें इन सब बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता,इतना ही नहीं वह इसलिए लिए माफी भी नहीं मांगेंगे। इससे पहले जय भानुशाली और प्रतीक सहजपाल के बीच जमकर बहसबाजी हुई थी। यहां तक कि दोनों हाथापाई पर उतर आए थे।

घर के अंदर शुरू हुई पहली लव स्टोरी
वहीं दूसरी ओर बिग बॉस के अंदर एक नई लव स्टोरी भी शुरू हो गई है। यह लव स्टोरी मायशा अय्यर और ईशान सहगल के बीच शुरू हुई है। घर के अंदर वे अक्सर एक दूसरे के साथ देखे जा रहे हैं। रात के समय ईशान और मायशा एक कंबल में एक दूसरे के साथ बैठे थे। ईशान ने कबूल किया कि जब वह रोती थीं तो वह सचमुच उनके प्यार में पड़ जाते थे। अभिनेत्री हैरान हो जाती हैं और उनको विश्वास नहीं होता है कि वह उन्हें पसंद करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications