Bigg Boss 15: एलिमिनेटर के लिए ताबूत का इस्तेमाल देखकर भड़के लोग, बोले- शर्म करो, कोई अच्छा आइडिया नहीं बचा...
Bigg Boss 15 में एलिमिनेटर के लिए ताबूत का इस्तेमाल जनता को रास नहीं आ रहा है और उन्होंने इसको लेकर शो के निर्माताओं को जमकर खरी खोटी सुनाई है।
मुंबई, 23 नवंबर। रियलिटी शो बिग बॉस भारत में काफी चर्चित शो है। दर्शकों की हिट लिस्ट में टॉप पर बने रहने के लिए यह शो हर बार कुछ न कुछ नए आइडिया, नई थीम के साथ आता है, लेकिन इस बार इस शो कि क्रिएटिव टीम ने कुछ ऐसा किया है जिसे दर्शकों ने सिरे से खारिज कर दिया है। लोगों का कहना है कि मनोरंजन के नाम पर दर्शकों को कुछ भी परोसा नहीं जा सकता है।

एलिमिनेटर को ताबूत में बाहर लाया जाएगा
दरअसल बिग बॉस 15 का एक प्रोमो जारी हुआ है, इसमें दिखाया गया है कि शो से बाहर हुए प्रतिभागियों को ताबूत में लिटाकर घर से बाहर लाया जाएगा। प्रोमो के जारी होते ही पब्लिक ने इस शो की खिंचाई शुरू कर दी। इस प्रयोग को लेकर जनता की काफी नकारात्मक प्रतिक्रियाएं आ रही हैं, लोगों का कहना है कि मनोरंजन के नाम पर ताबूत दिखाना गलत है।

आज होगा शो में एलिमिनेशन
बिग बॉस 15 में आज यानी मंगलवार को एलिमिनेशन होगा। आज के शो का बिग बॉस के ट्विटर हैंडल से एक प्रोमो जारी किया गया, जिसके कैप्शन में लिखा गया कि आज बिग बॉस 15 के घर में ऐलिमिनेशन का काला बादल छाएगा। क्या घरवाले खुद के सर्वाइवल के लिए चढ़ाएंगे रिश्तों का बलिदान? यह शो आज रात 10.30 पर कलर्स पर प्रसारित होगा।

ताबूत को लेकर जमकर बरसे लोग
प्रोमो में एलिमिनेटर्स के लिए ताबूत का इस्तेमाल लोगों को रास नहीं आया और उन्होंने शो की क्रिएटिव टीम को जम कर खारी खोटी सुनाई। एक व्यक्ति ने ताबूत के इस्तेमाल की आलोचना करते हुए व्यंग्यात्मक ट्वीट कहा, 'ठीक है अब हम ताबूत के इस्तेमाल का जश्न मना रहे हैं। वाह। इतने दयनीय क्रिएटिव्स को धक्का मारो।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- इस क्रिएटिव टीम पर शर्म आती है। कोई सही आइडिया ही नहीं है। जीते जी ताबूत में डाल रहे हैं। क्रिएटिव टीम पर शर्म आती है। उनके पास कोई अच्छा आइडिया नहीं है। वह ताबूत में जिंदा लोगों को शो से निकाल रहे हैं। शर्म आती है। वहीं एक अन्य यूजर ने शो के निर्माताओं से ताबूत को हटाने की प्रार्थना की, उन्होंने कहा कि यह कई लोगों के लिए संवेदनशील हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications