8 अगस्त से शुरू हो रहा है Bigg Boss, शिल्पा की बहन शमिता शेट्टी भी आएंगी नजर, देखें कंटेस्टेंट की पूरी लिस्ट

8 अगस्त से शुरू हो रहा है Bigg Boss, शिल्पा की बहन शमिता शेट्टी भी आएंगी नजर, देखें कंटेस्टेंट की पूरी लिस्ट

मुंबई, 08 अगस्त: टीवी का सबसे फेमस रियलिटी शो 'बिग बॉस' इस बार ओटीटी प्लेटफार्म यानी वूट (Voot) पर पहले आएगा। फिर बाद में टीवी पर टेलिकास्ट किया जाएगा। बिग बॉस के 15वें सीजन का आगाज हो चुका है। इस बार बिग बॉस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 6 हफ्ते पहले ही शुरू हो जाएगा। 08 अगस्त यानी रविवार से वूट ऐप पर बिग बॉस शुरू होने जा रहा है। ऐसे में हर कोई ये जानना चाहता है कि बिग बॉस 15 में कौन-कौन से कंटेस्टेंट आने वाले हैं। तो आपको बता दें कि बिग बॉस 15 के कंफर्म कंटेस्टेंट लिस्ट सामने आ गई है। इस बार बिग बॉस 15 में जो सबसे चौंकाने वाले कंटेस्टेंट का नाम है, वो हैं, शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी। जी हां, मीडिया रिपोर्ट की मानें तो शमिता शेट्टी इस बार बिग बॉस 15 में दिखाई देंगी। शो को सलमान खान की जगह करण जौहर होस्ट करेंगे।

Recommended Video

    Bigg Boss 15: कंफर्म हुई Bigg Boss contestants की List, Shamita Shetty भी आएंगी नजर |वनइंडिया हिंदी
    शमिता शेट्टी से लेकर अक्षरा सिंह बिग बॉस में मचाएंगी धमाल

    शमिता शेट्टी से लेकर अक्षरा सिंह बिग बॉस में मचाएंगी धमाल

    मीडिया रिपोर्ट की मानें तो बिग बॉस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इस बार शिल्पा शेट्टी की बहन एक्ट्रेस शमिता शेट्टी भी नजर आने वाली हैं। हालांकि शमिता शेट्टी ने अभी इस बात की कोई अधिकारिक जानकारी नहीं दी है। लेकिन फैंस इस खबर से हैरान है कि शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद शमिता रियलिटी शो में हिस्सा लेने वाली हैं। बता दें कि शमिता शेट्टी बिग बॉस 3 का हिस्सा भी रह चुकी हैं।

    वहीं भोजपुरी सिंगर और एक्ट्रेस अक्षरा सिंह भी बिग बॉस 15 में आपको दिखाई देंगी। अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और उनकी फैन फॉलोइंग भी बहुत ज्यादा है।

    दिव्या अग्रवाल, नेहा भसीन और रिद्धिमा पंडित भी शो में आएंगी नजर

    दिव्या अग्रवाल, नेहा भसीन और रिद्धिमा पंडित भी शो में आएंगी नजर

    बिग बॉस 15 का प्रोमो देखकर ये साफ हो गया है कि इस बार शो में सिंगर नेहा भसीन हिस्सा ले रही हैं। नेहा भसीन बॉलीवुड फिल्मों में कई हिट गाने दे चुकी हैं।

    वहीं स्प्लिट्सविला फेम दिव्या अग्रवाल भी इस शो में नजर आने वाली हैं। दिव्या अग्रवाल को पहले भी कई बार शो में आने का मौका मिला था लेकिन वह नहीं आई थीं। लेकिन इस बार वह शो में दिखाई देंगी। दिव्या अग्रवाल खतरों के खिलाड़ी फेम वरुण सूद को डेट कर रही हैं। दिव्या ऐस ऑफ स्पेस 1 की विजेता भी रह चुकी हैं।

    एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित बिग बॉस 15 में बतौर कंटेस्टेंट आ रही हैं। रिद्धिमा पंडित खतरों के खिलाड़ी सीजन 9 में भी हिस्सा ले चुकी हैं।

    बिग बॉस 15: कंटेस्टेंट की पूरी लिस्ट यहां देखें

    बिग बॉस 15: कंटेस्टेंट की पूरी लिस्ट यहां देखें

    1. ऐस ऑफ स्पेस 1 की विजेता दिव्या अग्रवाल
    2. टेलीविजन एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित
    3. टेलीविजन एक्टर राकेश वशिष्ठ
    4. पंच बीट 2 की एक्ट्रेस उर्फी जावेद
    5.एमटीवी स्टार प्रतीक सहजपाल
    6. बॉलीवुड एक्ट्रेस शमिता शेट्टी
    7.एक्टर करण नाथ
    8. टीवी अभिनेता जीशान खान
    9. सिंगर नेहा भसीन
    10. भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह
    11. एक्ट्रेस और मॉडल नेहा मलिक
    12. मलयालम एक्ट्रेस पवित्रा लक्ष्मी

    Voot पर 24x7 देख पाएंगे बिग बॉस

    Voot पर 24x7 देख पाएंगे बिग बॉस

    बिग बॉस के घर के अंदर क्या हो रहा है, ये देखने के लिए इस बार दर्शकों के पास वूट पर 24x7 लाइव एक्सेस होगा। वूट ऐप पर 6 हफ्ते ऑन एयर होने के बाद ये टेलीविजन पर दिखाया जाएगा। इस बार दर्शकों के पास बिग बॉस ओटीटी हाउस के कैदियों के लिए सजा तय करने की भी पावर होगी।

    इस बार शो को होस्ट करण जौहर करेंगे। उन्होंने ने कहा है कि, "शो का फैन होने के नाते, मैं बिग बॉस ओटीटी को लेकर एक्साइटेड हूं। मैं शो में दर्शकों की भागीदारी को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।''

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+