Bigg Boss 15: तेजस्वी प्रकाश ने सभी कंटेस्टेंट्स को छोड़ा पीछे, अपने नाम की ट्रॉफी

नई दिल्ली, 31 जनवरी: बिग बॉस के फैन्स का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया, जहां रविवार देर रात 15वें सीजन के विनर का ऐलान हुआ। इस बार सभी कंटेस्टेंट्स को पछाड़कर तेजस्वी प्रकाश ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है। उनकी जीत पर परिवार और फैन्स में खुशी का माहौल है। बिग बॉस के मेकर्स ने तेजस्वी को ट्रॉफी के साथ 40 लाख रुपये का कैश प्राइज दिया है। वहीं दूसरी ओर तेजस्वी के बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा हार गए।

Recommended Video

    Bigg Boss 15 Winner: कौन हैं तेजस्वी प्रकाश ?, 'बिग बॉस 15' की बनीं विनर | वनइंडिया हिंदी
    tejswi

    रोहित शेट्टी के शो 'खतरों के खिलाड़ी 10' में भी तेजस्वी ने जमकर धमाल मचाया था। उसके बाद पिछले साल उनकी एंट्री बिग बॉस के 15वें सीजन में हुई, जहां पर उन्होंने शुरू से दर्शकों को इंगेज करने की पूरी कोशिश की। हालांकि कई बार उनसे घर में बड़ी गलतियां हुईं, लेकिन उन्होंने बेहतरीन ढंग से उसे मैनेज किया। फिनाले में उनको प्रतीक सहजपाल कड़ी टक्कर देते रहे, दोनों में कम मार्जिन भी था, लेकिन आखिर में तेजस्वी ने अपना लोहा मनवाते हुए ट्रॉफी जीत ली।

    मिला एक और गिफ्ट
    वहीं तेजस्वी को कैश प्राइज और ट्रॉफी के अलावा भी एक गिफ्ट मिला है। जल्द ही वो एकता कपूर के शो 'नागिन 6' की लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आएंगी। बिग बॉस के होस्ट सलमान खान ने खुद इसका ऐलान किया। साथ ही शो का प्रोमो दिखाया, जिसमें तेजस्वी नागिन के रोल में थीं। इस बार मेकर्स ने नागिन को कोरोना महामारी के बाद हुए बदलाव से जोड़कर दिखाया है।

    सिद्धार्थ को दी श्रद्धांजलि
    पिछले साल बिग बॉस 13 के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला का निधन हो गया था। ऐसे में फिनाले में उनकी खास दोस्त शहनाज गिल पहुंचीं। उन्होंने खूबसूरत डांस परफॉर्मेंस के जरिए सिद्धार्थ को स्पेशल ट्रिब्यूट दिया। अपनी डांस परफॉर्मेंस के दौरान शहनाज ने सिद्धार्थ संग अपनी सीजन 13 की खूबसूरत जर्नी को भी याद किया। जिसको देख कंटेस्टेंट्स के साथ दर्शकों की भी आंखें नम हो गईं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+