Bigg Boss 15: 'टास्क में तू आतंकवादी लगता है' : सिम्बा के कमेंट पर भड़के उमर रियाज, शो से बाहर करने की मांग

मुंबई, 02 नवंबर: रियालिटी शो बिग बॉस 15 एक बार फिर से सुर्खियों में है। इस बार चर्चा की मुख्य वजह इसके दो कंटेस्टेंट के बीच हुई झगड़ा है। इस सीजन के सबसे शांत प्रिय कंटेस्टेंट माने जाने वाले सिम्बा नागपाल ने एक अन्य कंटेस्टेंट उमर रियाज ऐसा हरकत कर दी है कि, अब फैंस उन्हें शो से बाहर करने की मांग कर रहे हैं। लड़ाई में सिम्बा ने उमर के करियर, उनके प्रोफेशन और फैमिली पर भद्दे कमेंट किए हैं। यहीं नहीं सिम्बा ने उमर को 'आतंकवादी' तक बता डाला है।

शो की एक लाइव फीड वायरल हो रही है...

शो की एक लाइव फीड वायरल हो रही है...

शो की एक लाइव फीड वायरल हो रही है। जिसमें उमर शो के एक अन्य साथी ईशान ने बात करते दिख रहे हैं। इस क्लिप में उमर रियाज ईशान को बता रहे हैं कि, इसने (सिम्बा) ने मुझे बोला है कि तेरी आंखें बड़ी इनोसेंट हैं, लेकिन जब तू टास्क करता है तो तू आतंकवादी लगता है। यह मुझसे कहता है तू सुरमा नहीं लगाया कर, जब तू टास्क में होता है। मैंने मजाक में इसलिए लिया, क्योंकि सिम्बा का कोई फिल्टर नहीं है, लेकिन सिम्बा अब ज्यादा करने लगा है। अब सिम्बा के इस कंमेट पर बिग बॉस के कई एक्स कंटेस्टेंट ने आपत्ति जताई है।

सोशल मीडिया पर निशाने पर आए सिम्बा

उमर की लाइव फीड से सामने आई वीडियो पर बिग बॉस 15 की एक्स कंटेस्टेंट विधि पांड्या ने ट्वीट कर लिखा- हां मुझे इस बारे में पता है। उमर ने घर में इस बारे में मुझसे बात की थी, लेकिन उसने यह कहकर जाने दिया कि स्वीट है और उसका ऐसा मतलब नहीं होगा, लेकिन यह सच में गलत है और यह उमर की अच्छाई है कि उसने इतनी खराब चीज का मुद्दा नहीं बनाया। उमर स्ट्रॉन्ग रहो।

उमर को मिला समर्थन

उमर को मिला समर्थन

वहीं उमर के भाई आसिम रियाज की कथित गर्लफ्रेंड हिमांशी खुराना ने इस मामले पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए लिखा कि, चाहो सपोर्ट करो या नहीं करो .... यहां गलत सही लगता है या सही गलत... कितना भी बोलो कुछ नहीं होने वाला .. आतंकवादी क्या वह शब्द है जिसका आप व्यक्ति के लिए उपयोग कर रहे हैं? लेकिन फिर भी सिम्बा ही सही होगा। सिम्बा की इस हरकत के बाद से वो उमर के फैंस के निशाने पर हैं। उमर के फैंस सिम्बा को ही नहीं बल्कि बिग बॉस को भी ट्रोल कर रहे हैं।

लोग बोले-सिम्बा को सबक सिखाने की जरूरत है

लोग बोले-सिम्बा को सबक सिखाने की जरूरत है

एक यूजर ने उमर का सपोर्ट करते हुए लिखा कि, अगर उमर रियाज को कहा जाए कि वह अपने लुक्स से 'आतंकवादी' जैसा दिखता है, तो इरादा कुछ भी हो, सिम्बा नागपाल को सबक सिखाने की जरूरत है! लड़का भले ही मासूम दिख रहा हो लेकिन उसे अपनी बातों पर ध्यान देने की जरूरत है। संवेदनशीलता से सावधान रहें! उमर के फैंस सिम्बा को शो से बाहर करने के लिए कह रहे हैं।

सिम्बा ने उमर को फेंका स्विमिंग पूल में

सिम्बा ने उमर को फेंका स्विमिंग पूल में

शो के नए प्रोमो वीडियो में सिम्बा नागपाल और उमर रियाज के बीच जबरदस्त लड़ाई देखने को मिली।वीडियो में उमर रियाज ने पहले सिंबा नागपाल की मां को गाली दी जिसे सुनने के बाद वो भड़क गए। बिना देरी किए सिम्बा ने धक्का मारकर उमर रियाज को स्वीमिंग पूल में गिरा दिया। इससे पहले इस उमर के फैंस बिग बॉस को याद दिला रहे हैं कि कैसे सीजन 14 में विकास गुप्ता के अर्शी को पूल में धक्का देने पर उन्हें शो से बाहर किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+