Bigg Boss 15: डोनल ने करण-तेजस्वी के लव एंगल को लेकर किया बड़ा खुलासा, खोली मेकर्स की पोल

नई दिल्ली, 27 अक्टूबर: बिग बॉस 15 की कंटेस्टेंट डोनल बिष्ट को घरवालों ने वोटिंग कर घर से बाहर कर दिया था। हाल ही में अदाकारा ने एक इंटरव्यू में बिग बॉस 15 से जुड़ी एक चौंकाने वाली बात बताई है। मंगलवार को वीजे एंडी से बात करते हुए डोनल ने शो में करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश के बीच पनप रहे रोमांस को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। डोनल ने कई खुलासे कर मेकर्स की पोल खोल दी है।

Recommended Video

    Bigg Boss 15: Jay Bhanushali और Pratik Sehajpal में भिड़े, हाथापाई तक पहुंची नौबत | वनइंडिया हिंदी

    क्या मेकर्स ने प्लान किया Tejasswi Karan का लव एंगल?

    क्या मेकर्स ने प्लान किया Tejasswi Karan का लव एंगल?

    बिग बॉस के पूर्व प्रतियोगी और वीजे एंडी ने डोनल के साथ बातचीत में उनसे करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश के बीच के रोमांस की वास्तविकता के बारे में पूछा तो इस पर डोनल बिष्ट ने कहा कि, ये लव एंगल मेर्कस के निर्देश पर किएट किया गया है। डोनल के इस जवाब से एंडी और इंटरव्यू देख रहे दर्शक आश्चर्यचकित रह गए। । डोनल बिष्ट ने वीजे एंडी से बात करते हुए एक इंटरव्यू में बताया कि बिग बॉस 15 में मेकर्स कुछ चुनिंदा कंटेस्टेंट्स को अक्सर ही कंफेशन रूम में बुलाते थे।

    इन कंटेस्टेंट को बिग बॉस कंफेशन रूम में बुलाते थे

    इन कंटेस्टेंट को बिग बॉस कंफेशन रूम में बुलाते थे

    डोनल ने बताया कि, जब वो उन कंटेस्टेंट्स से पूछते थे कि उन्हें क्यों बुलाया गया तो वो कहते थे कि ये एक निजी बात है। डोनल ने बताया कि, करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश, जय भानुशाली, सिंबा नागपाल और अकासा सिंह अक्सर ही बिग बॉस कंफेशन रूम में बुलाते थे। मगर बाहर आकर ये लोग इस बारे में कुछ बताते नहीं थे कि उन्हें क्यों बुलाया गया था। डोनल बिष्ट के इस खुलासे के बाद से ही कयास लग रहे हैं कि शो में इन दिनों तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा के बीच पनप रहे रोमांस की कहानी भी एक मेकर्स की ओर से बुना हुआ जाल है।

    शो में ''तेजरन'' की बढ़ती नजदीकियों पर उठे सवाल

    शो में ''तेजरन'' की बढ़ती नजदीकियों पर उठे सवाल

    डोनल बिष्ट ने इस दौरान कहा कि एक बार तो करण कंफेशन रूम से बाहर आकर काफी अपसेट भी हो गए थे। मगर उन्होंने इस बारे में कोई खुलासा नहीं किया। बीते कुछ दिनों में जैसे-जैसे तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा के बीच नजदीकियां बढ़ी है। कुछ फैंस इसे फेक और प्लांटेड लव एंगल मान रहे हैं। तेजस्वी और करण की प्रेम कहानी शो के सबसे चर्चित विषयों में से एक रही है। बीबी के कई फॉलोअर्स ने शो में ''तेजरन'' की बढ़ती नजदीकियों पर सवाल भी उठाए हैं।

    डोनल ने शो बहार होने के लिए इन्हें ठहराया जिम्मेदार

    डोनल बिष्ट ने इससे पहले ये भी दावा किया था कि तेजस्वी प्रकाश और विशाल कोटियन ने ही उनको गेम से बाहर करने का प्लान बनाया था। इतना ही नहीं बल्कि डोनल बिष्ट ने ये भी कहा कि मेकर्स ने उन्हें घर से बाहर भेजने का गलत फैसला लिया। इस बारे में आगे बात करते हुए डोनल बिष्ट ने ये भी कहा कि अफसाना ने उन्हें बताया था- तेजस्वी प्रकाश, विशाल कोटियन और करण कुंद्रा किसी को शो से बाहर करने का प्लान कर रहे हैं। डोनल के अनुसार उन्होंने अपना 100 प्रतिशत गेम को दिया है। उसके बाद भी उन्हें शो से बाहर होना पड़ा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+