Bigg Boss 15: प्यार में मिले धोखे के बारे में बताते हुए रो पड़ीं देवोलीना, कहा- मैं शादी करना चाहती थी मगर...

सोमवार को प्रसारित हुए बिग बॉस 15 के एपिसोड में कंटेस्टेंट देवोलीना भट्टाचार्जी अपनी रिलेशनशिप को याद करते हुए भावुक हो गईं।

मुंबई, 7 दिसंबर। सोमवार को प्रसारित हुए बिग बॉस 15 के एपिसोड में कंटेस्टेंट देवोलीना भट्टाचार्जी अपनी रिलेशनशिप को याद करते हुए भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि मैंने एक ऐसे व्यक्ति पर अपनी ऊर्जा और समय बर्बाद किया जो मेरी भावनाओं को महत्व नहीं देता था। राखी सावंत के पति रितेश से शो पर इस बारे में बात करते हुए देवोलीना की आंखों में आंसू आ गए।

मैं क्या थी और क्या बन गई

मैं क्या थी और क्या बन गई

राखी सावंत के पति से बात करते हुए देवोलीना ने भावुक होते हुए कहा- मैं क्या थी और क्या बन गई। देवोलीना ने कहा कि मैं उस तरह की लड़की थी जो शादी करना चाहती थी और एक परिवार चाहती थी। मेरे पास वास्तव में एक समय सीमा थी। ये ऐसी बातें नहीं हैं जो मैं सबके सामने कहना चाहूंगी, लेकिन मुझे हमेशा से बच्चे चाहिए थे, हालांकि चीजें वैसी नहीं हो सकीं जैसी मैं चाहती थी।

मैंने उस व्यक्ति पर अपना बहुत सुंदर पल बर्बाद कर दिया

मैंने उस व्यक्ति पर अपना बहुत सुंदर पल बर्बाद कर दिया

उन्होंने कहा कि मैं अपने परिवार में सबसे बड़ी थी, इसलिए मेरे कंधों पर सारी जिम्मेदारियां थीं। मुझे लगता है कि मैंने अपनी भावनाओं को अनदेखा किया। कभी-कभी, जब आपको मजबूत होने की आवश्यकता होती है, तो आपको जीवन में एक ऐसे व्यक्ति की भी आवश्यकता होती है जो थके होने पर आपको संभाल सके।
इसके बाद देवोलीना रोने लगीं और उन्होंने रोते हुए कहा- मैंने अपने जीवन में एक बहुत सुंदर पल बर्बाद कर दिया। जैसे ही देवोलीना रोईं, रितेश ने कहा कि वह उनका दर्द समझ सकते हैं।

ऐसी घटनाओं के बाद आप किसी पर विश्वास नहीं कर पाते

ऐसी घटनाओं के बाद आप किसी पर विश्वास नहीं कर पाते

देवोलीना ने आगे कहा कि जब आपके जीवन में ऐसी घटनाएं होती हैं तो फिर आप सही आदमी पर भी विश्वास नहीं कर पाते। जब आप किसी व्यक्ति को समझने की कोशिश करते है तो आप उस पर बहुत कुछ खर्च करते हैं। 6-7 साल की रिलेशनशिप, समय और बहुत कुछ और जब वह व्यक्ति आपकी इज्जत नहीं करता तो फिर किसी दूसरे पर विश्वास करना मुश्किल हो जाता है। आप अपने आप पर भी शक करने लगते हो।

रितेश बोले- मैं अपने पहले प्यार की वजह से ही IIT जा सका

रितेश बोले- मैं अपने पहले प्यार की वजह से ही IIT जा सका

देवोलीना को हिम्मत बंधाते हुए रितेश ने भी अपने प्यार की दास्तान सुना दी। रितेश ने का जो मेरा पहला प्यार थी वो अब नहीं रही, लेकिन उह एक ऐसी लड़की थी जिसने मुझे कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। मैं ऐक ऐसा व्यक्ति नहीं था जो IIT में जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+