Bigg Boss 15 से निकलते ही छलका देवोलीना का दर्द, Video में बताया क्यों करानी होगी सर्जरी

मुंबई, 26 जनवरी: टीवी का सबसे पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस 15' अपने फाइनल ओर बढ़ चुका है। शो अपने आखिरी पड़ाव पर है और जल्द ही इस सीजन के विनर की घोषणा भी हो जाएगी। फिनाले से पहले टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी और अभिजीत बिचकुले को घर से बेघर कर दिया गया है। बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद देवोलीना ने लाइव चैट के जरिए अपने फैंस से बात की। इस दौरान वो काफी इमोशनल हो गईं।

फैंस से बात करते हुए इमोशनल हुईं एक्ट्रेस

फैंस से बात करते हुए इमोशनल हुईं एक्ट्रेस

मंगलवार को एक लाइव चैट के दौरान देवोलीना ने खुलासा किया कि बिग बॉस 15 में एक टास्क के दौरान उन्हें जो चोट लगी थी, उसके लिए उन्हें एक सर्जरी करवानी है। इस दौरान फैंस से बात करते हुए वो इमोशनल भी हो गईं थी। देवो ने बताया कि पोल वाला टास्क करते हुए वह गंभीर रूप से घायल हुईं। उनको इतनी चोट आई थी कि सर्जरी करवानी पड़ेगी और एक दिन के लिए हॉस्पिटल में एडमिट रहना होगा। बता दें कि यह वो ही टास्क था, जब देवो ने पैंट्स में पेशाब कर दिया था।

'थोड़ा बहुत लाइफ में टेंशन है'

'थोड़ा बहुत लाइफ में टेंशन है'

लाइव के दौरान टीवी एक्ट्रेस ने बताया कि मेरी हेल्थ सीरियस है। 19 घंटा भारी पड़ गया। गिरना, चोट और डैमेज ज्यादा हो गया है। मुझे गुरुवार को भर्ती होना होगा और शुक्रवार को ऑपरेशन किया जाएगा। थोड़ा बहुत लाइफ में टेंशन है। ऐसा ही जीवन है। मुझे यकीन है कि ये भी फाइट कर ही लूंगी मैं, क्योंकि मैं एक फाइटर के तौर पर जानी जाती हूं।

'टाइम खराब चल रहा है लेकिन इसमें...'

'टाइम खराब चल रहा है लेकिन इसमें...'

उन्होंने आगे कहा, "मैं इससे लड़ूंगी लेकिन इसे लेकर तनाव में हूं। बस मुझे आपकी दुआओं की जरूरत है। मैं भर्ती होने से पहले आप सभी से बात करना चाहती थी।" उन्होंने बताया कि एक नर्व डिकम्प्रेशन सर्जरी करवानी है और यह सीरियस है। उन्होंने कहा, टाइम खराब चल रहा है लेकिन इसमें भी कुछ अच्छी ही होगा। इधर, उनकी वीडियो पर फैंस ने उनकी अच्छी हेल्थ के लिए प्रार्थना की। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि जल्दी ठीक हो जाओ फाइटर। एक अन्य ने लिखा कि हमारी दुआएं आपके साथ हैं, जल्द स्वस्थ हो जाओ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+