Bigg Boss 15 के लिए शमिता शेट्टी ले रही हैं मोटी रकम, राखी की फीस जानकर उड़ जाएंगे होश
मुंबई। बिग बॉस के कंटेस्टेंट्स के फीस की जानकारी को लेकर दर्शकों के बीच काफी एक्ससाइटमेंट बनी रहती है। कई मीडिया रिपोर्ट में शमिता शेट्टी, करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश, राखी सावंत, प्रतीक सहजपाल, निशांत भट और उमर रियाज की वीकली फीस का खुलासा किया है। इसी क्रम में हम आपको उनकी फीस के बारे में बता रहे हैं। वैसे तो बिग बॉस के घर में रहना उतना आसान होता नहीं है, जितना हमें टीवी पर दिखता है। प्रतिभागियों को शारीरिक और मानसिक रूप से चुनौती दी जाती है। इसलिए बिग बॉस के घर में रहने के लिए कंटेस्टेंट्स को काफी अट्रैक्टिव फीस दी जाती है। कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बिग बॉस 15 के कंटेस्टेंट्स को फीस के तौर पर मोटी रकम दी जा रही है।

तेजस्वी प्रकाश हर हफ्ते लेती हैं 10 लाख रुपये
बिग बॉस के घर में गईं टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश को हर हफ्ते 10 लाख रुपये की मोटी रकम दी जा रही है। वह टेलीविजन पर काफी लोकप्रिय हैं।

चॉकलेट करण कुंद्रा लेते हैं 8 लाख रुपये
वहीं टीवी इंडस्ट्री के चॉकलेट ब्वॉय कहे जाने वाले करण कुंद्र को हर हफ्ते 8 लाख रुपये मिल रहे हैं। इस शो में दर्शकों को तेजस्वी और करण का लव एंगल काफी पसंद किया जा रहा है।

शमिता शेट्टी को खूब मिल रहा है दर्शकों का प्यार
वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस शमिता शेट्टी को फेयर खेलने के लिए दर्शक खूब प्यार दे रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक शमिता शेट्टी हर हफ्ते 5 लाख रुपये ले रही हैं।

राखी को मिलते हैं 5 लाख रुपये
राखी सावंत एक एंटरटेनर हैं और वीकेंड का वार एपिसोड के दौरान, होस्ट सलमान खान ने कहा कि बिग बॉस को राखी की जरूरत है। राखी हर हफ्ते 5 लाख रुपये लेती हैं।

उमर रियाज को मिलते हैं तीन लाख रुपये
उमर को प्रति सप्ताह 3 लाख रुपये दिए जा रहे हैं। वहीं खबरों के मुताबिक प्रतीक को प्रति सप्ताह 2 लाख रुपये दिये जा रहे हैं।

निशांत भट्ट को मिलते हैं दो लाख रुपये
इसके अलावा कोरियोग्राफर निशांत भट्ट को मेकर्स दो लाख रुपये दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications