Bigg Boss 15 की कंटेस्टेंट अफसाना को आया पैनिक अटैक, शो छोड़ पंजाब लौटीं
मुंबई, 27 सितंबर: टीवी शो बिग बॉस के 15वें सीजन की शुरुआत इसी हफ्ते होना जा रही है। बॉलीवुड स्टार सलमान खान इसको होस्ट करेंगे, ऐसे में इस शो को पसंद करने वाले बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं। शो के शुरू होने से ठीक पहले इसके एक कंटेंस्टेंट को लेकर थोड़ा परेशान करने वाली खबर आई है। शो का हिस्सा बनने जा रहीं सिंगर अफसाना खान को पैनिक अटैक आए हैं, जिसके बाद वो शो की शूटिंग शुरू होने से पहले ही अपने घर पंजाब लौट गई हैं।

अफसाना का शो छोड़ने का फैसला
बिग बॉस 15 में पंजाबी सिंगर अफसाना खान को भी नजर आना था लेकिन अब वो इस शो में नहीं दिखेंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबित, सोमवार शाम को उन्हें पैनिक अटैक आया। जिसके बाद उन्हें जरूरी मेडिकल सुविधाएं भी मुहैया कराईं लेकिन अपनी तबीयत को देखते हुए अफसाना खान शो से लौटने का फैसला लिया और वह मुंबई से पंजाब के लिए रवाना हो गईं।

इंस्टा पर भी लिखी बीमार होने की बात
पंजाबी सिंगर अफसाना ने चैनल के साथ बिग बॉस 15 का प्रोमो भी शूट कर लिया था लेकिन बिग बॉस हाउस में जाने को लेकर वो स्ट्रेस में थीं। उनको पैनिक अटैक आने लगे तो उन्होंने अपना नाम वापस लेकर पंजाब लौटने का फैसला लिया। जल्दी ही उनकी जगह नए कंटेस्टेंट के नाम का ऐलान शो के निर्माता कर सकते हैं।
लाइव सेशन में फैन ने शमिता को लेकर राकेश से पूछा ऐसा सवाल, बोले- ये तो बहुत नॉटी हो गया

तितलियां वरगा से हुई हैं मशहूर
अफसाना खान का कुछ समय पहले आया गना 'यार मेरा तितलियां वर्गा' काफी हिट हुआ है। जिसने अफसाना को स्टान बना दिया है। जिसके बाद उनको बिग बॉस में शामिल होने का मौका भी मिला था। बिग बॉस 15 अगले महीने 2 तारीख से शुरू होने वाला है, लेकिन शो शुरू होने से पहले ही अफसाना खान ने इसको छोड़ दिया है।

शो के लिए ये नाम हुए तय
बिग बॉस 15 में 13 से 14 कंटेस्टेंट्स नजर आएंगे, जिनमें से कुछ के नाम सामने आ गए हैं। प्रतीक सहजपाल 'बिग बॉस 15' के पहले कन्फर्म कंटेस्टेंट हैं। प्रतीक 'बिग बॉस ओटीटी' से आए हैं। 'बिग बॉस ओटीटी' के कंटेस्टेंट निशांत भट्ट भी 'बिग बॉस 15' में नजर आएंगे। 'बिग बॉस' के 13वें सीजन के रनर-अप रहे आसिम रियाय के भाई उमर रियाज 'बिग बॉस 15' में नजर आएंगे। टीवी ऐक्ट्रेस डोनल बिष्ट और ऐक्टर करन कुंद्रा 'बिग बॉस 15' में नजर आएंगे। इनके अलावा सिंबा, तेजस्वी प्रकाश और शमिता शेट्टी भी शो में दिखेंगी।












Click it and Unblock the Notifications