कंफर्म! रुबीना दिलैक होंगी 'खतरों के खिलाड़ी 12' की पहली कंटेस्टेंट, एक्ट्रेस ने शो को लेकर कही ये बात

मुंबई, 03 मई: फिल्म मेकर रोहित शेट्टी के शो 'खतरों के खिलाड़ी 12' का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। शो को लेकर रोजाना कुछ ना कुछ खबरें सामने आती है। ऐसे में शो के एक कंटेस्टेंट का नाम फाइनल हो चुका है। खबर है कि टीवी अभिनेत्री रुबीना दिलैक स्टंट आधारित रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 12' का हिस्सा बनने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

'खतरों के खिलाड़ी 12' में रुबीना दिलैक

'खतरों के खिलाड़ी 12' में रुबीना दिलैक

लंबे समय से चल रही अटकलों के बाद आखिरकार टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलाइक ने कंफर्म कर दिया कि वह स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 12' में हिस्सा लेने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। नए सीजन में होस्ट रोहित शेट्टी और कंटेस्टेंट्स कुछ रोमांचक और नए हाई ऑक्टेन स्टंट के लिए दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केपटाउन जाएंगे।

शो के लिए तैयार रुबीना

शो के लिए तैयार रुबीना

बिग बॉस 14 की विनर रुबीना शो का हिस्सा बनने के लिए काफी एक्साइडेट हैं और रियलिटी शो के चैलेंज का सामना करने के लिए तैयार हैं। अपने बयान में रुबीना ने कहा, "मैंने जीवन में कई कठिनाइयों को झेला है, जिसने मुझे मजबूत बनाया है, और मैं खतरों के खिलाड़ी में शामिल होने के लिए बहुत प्रेरित और उत्साहित हूं।"

शो को लेकर एक्ट्रेस ने कही ये बात

शो को लेकर एक्ट्रेस ने कही ये बात

अपने बयान में टीवी एक्ट्रेस ने आगे कहा कि मुझे विश्वास है कि रोहित शेट्टी सर के गाइडेंस के साथ, मैंने अपने लिए जितना निर्धारित किया है, उससे ज्यादा हासिल करने में सक्षम होऊंगी। उन्होंने कहा कि मेरे सभी फैंस को ढेर सारा प्यार और मैं चाहती हूं कि वे इस नई कोशिश में मेरा सपोर्ट करें। बता दें कि पिछले सीजन में अर्जुन बिजलानी विनर रहे थे और रुबीना को उम्मीद है कि वह इस सीजन में जीत हासिल करेंगी। रुबीना के पति अभिनव शुक्ला भी खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 का हिस्सा थे।

जल्द शुरू होगी शो की शूटिंग

जल्द शुरू होगी शो की शूटिंग

लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो जल्द ही शो की शूटिंग शुरू की जाएगी। टेलिचक्कर डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक खतरों के खिलाड़ी 12 की शूटिंग मई के आखिरी हफ्ते में शुरू होगी। इससे पहले शो के सभी कंटेस्टेंट दक्षिण अफ्रीका के लिए भी उड़ान भरेंगे। इतना ही नहीं रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि शो के ऑन एयर होने की संभावित तारीख जुलाई मिड हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+