'पुष्पा 2' के सेट पर अल्लू अर्जुन के साथ हुई ये बड़ी घटना, रोक दी गई है शूटिंग, जानें एक्टर के साथ क्या हुआ

Pushpa 2 Shooting Postpone: साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और उनकी अपकमिंग फिल्म ''पुष्पा 2- द रूल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि फिल्म की शूटिंग फिलहाल के लिए पोस्टपोन कर दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के अहम सीक्वेंस को शूट करने के दौरान अल्लू अर्जून को गंभीर रूप से चोट लग गई है, जिसके बाद मेकर्स ने फिल्म की शूटिंग को फिलहाल कुछ समय के लिए रोकने का फैसला किया है।

पोस्टपोन हुई फिल्म 'पुष्पा 2' की शूटिंग
आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले तक साउथ के फेमस एक्टर अल्लू अर्जुन फिल्म 'पुष्पा 2-द रूल' की शूटिंग में काफी बिजी चल रहे थे। लेकिन शूटिंग के दौरान ही अल्लू अर्जुन गंभीर रूप से चोटिल हो गए हैं। उनके बारे में ये खबर सुनने के बाद से उनके फैंस काफी परेशान हो गए हैं और उनके जल्दी ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

allu arjun

'पुष्पा 2' के सेट पर अल्लू अर्जुन की हुई ऐसी हालत
हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार अल्लू अर्जुन की चोट की वजह से ही मेकर्स ने फिल्म 'पुष्पा 2' की शूटिंग को कुछ दिनों के लिए पोस्टपोन करने का फैसला किया है। खबर है कि एक एक्शन सीक्वेंस को शूट करने के दौरान अल्लू अर्जुन को पीठ पर गंभीर चोट आई है। इस वजह से डॉक्टर्स ने उन्हें अभी पूरी तरह से आराम करने की सलाह दी है। वहीं अब फिल्म की शूटिंग दिसंबर के अंत तक दोबारा शुरू हो सकती है।

15 अगस्त 2024 को रिलीज होगी फिल्म
आपको बता दें कि अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म 'पुष्पा 2-द रूल' आगामी 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। अल्लू अर्जुन के फैंस इस फिल्म का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार इस फिल्म का पहला पार्ट यानी 'पुष्पा-द राइज' बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।

अल्लू अर्जुन को मिला है नेशनल अवॉर्ड
फिल्म 'पुष्पा' ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी। इस फिल्म के लिए अल्लू अर्जुन को बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड भी मिला है। ऐसे में अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म 'पुष्पा 2' से भी लोगों को काफी उम्मीदें हैं। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के अलावा फहाद फाजिल, रश्मिका मंदाना, सुनील, प्रकाश राज, जगपति बाबू, अनुसूया भारद्वाज भी नजर आएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+