Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Flashback 2022: इस साल बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गईं ये 7 बॉलीवुड फिल्में, नहीं चला अक्षय-आमिर का जादू

Super Flops Bollywood Films Of 2022: बड़े बजट की फिल्मों को दर्शकों से अच्छा रेस्पॉन्स नहीं मिल पाया। हालांकि मेकर्स और स्टार्स को इन फिल्मों से काफी उम्मीदें थीं लेकिन ये फ्लॉप साबित हुईं।

flop films 2022

Super Flops Bollywood Films Of 2022: कोरोना महामारी के चलते देश के सभी सिनेमाघर बंद पड़े थे और ऐसे में साल 2020-21 की फिल्मों को ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर ही रिलीज किया गया था। हालांकि साल 2022 में कई फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुईं और दर्शक इन्हें देखने के लिए थिएटर्स पहुंचे थे लेकिन कई बड़ी बजट की फिल्में दर्शकों पर अपना कोई जादू नहीं चाल सकीं। इन फिल्मों को दर्शकों से वैसा रेस्पॉन्स नहीं मिल पाया, जैसा की मेकर्स को और स्टार्स को उम्मीदें थीं। फ्लॉप हुई इन फिल्मों में बॉलीवुड के बड़े स्टार्स जैसे अक्षय कुमार, आमिर खान, रणबीर कपूर, रणवीर सिंह का नाम शामिल है। आइए आपको बताते हैं ऐसी ही कुछ बड़े बजट की बॉलीवुड फिल्मों के बारे में जो इस साल बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई थीं।

जयेशभाई जोरदार

जयेशभाई जोरदार

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हो गई थी। रिलीज से पहले तो इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर काफी हंगामा मचा था लेकिन जैसे ही दर्शक इसे देखने के लिए सिनेमाघर पहुंचे, तो निराश होकर बाहर निकले। दर्शकों से इस फिल्म को बिल्कुल अच्छा रेस्पॉन्स नहीं मिला था। इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ साउथ की फेमस एक्ट्रेस शालिनी पांडे नजर आई थीं। ये फिल्म 13 मई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का बजट 86 करोड़ रुपए था।

सम्राट पृथ्वीराज

सम्राट पृथ्वीराज

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार और पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर की डेब्यू फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' बुरी तरह से पिट गई थी। लोगों को ये फिल्म बिल्कुल पसंद नहीं आई। इस फिल्म को लेकर पहले कई तरह की बातें सामने आई थीं। फिल्म के नाम को लेकर भी सोशल मीडिया पर काफी बवाल हुआ था लेकिन आखिरकार दर्शकों को येफिल्म बिल्कुल रास नहीं आई। ये फिल्म गत 3 जून 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का बजट 175 करोड़ रुपए था।

शमशेरा

शमशेरा

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर ने फिल्म 'शमशेरा' के साथ करीब 4 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की थी। ये फिल्म गत 22 जुलाई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ साथ वाणी कपूर और संजय दत्त भी नजर आए थे। हालांकि ये फिल्म दर्शकों को बिल्कुल पसंद नहीं आई और बॉक्स ऑफिस पर ये बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई। फिल्म मेकर्स को तो इस मूवी से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन दर्शकों ने इसे बिल्कुल अच्छा रेस्पॉन्स नहीं दिया। इस फिल्म का बजट 150 करोड़ रुपए था।

लाल सिंह चड्ढा

लाल सिंह चड्ढा

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले हीरो आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' का प्रमोशन तो बड़े ही जोर शोर से हुआ लेकिन ये फिल्म सिनेमाघरों में पहुंचे दर्शकों पर कोई जादू नहीं चल सकी। फिल्म को दर्शकों से बिल्कुल अच्छा रेस्पॉन्स नहीं मिला। इस फिल्म में आमिर खान के साथ करीना कपूर खान भी नजर आई थीं। ये फिल्म गत 11 अगस्त 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का बजट 180 करोड़ रुपए था।

धाकड़

धाकड़

बॉलीवुड की क्वीन यानी कंगना रनौत न सिर्फ अपनी जानदार एक्टिंग के लिए फेमस हैं बल्कि उनकी बयानबाजी भी काफी मशहूर है। हालांकि उनकी फिल्म 'धाकड़' बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा सकी। कंगना रनौत अपने 'धाकड़' अंदाज से दर्शकों को इंप्रेस करने में असफल रहीं। ऐसे में ये फिल्म साल की सुपरफ्लॉप मूवीज की लिस्ट में शामिल हो गई। फिल्म 'धाकड़' गत 20 मई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। कंगना की इस फिल्म का बजट 85 करोड़ रुपए था।

विक्रम-वेधा

विक्रम-वेधा

बॉलीवुड के हैंडसम हीरो ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की फिल्म 'विक्रम-वेधा' का इस साल लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे लेकिन फिल्म के रिलीज होने के कुछ दिनों के अंदर ही ये सिनेमाघरों से गायब हो गई। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म फ्लॉप साबित हुई। जबरदस्त एक्शन से भरी इस फिल्म को दर्शकों से बिल्कुल अच्छा रेस्पॉन्स नहीं मिला। ये फिल्म 30 सितंबर 2022 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म का बजट 100 करोड़ रुपए था।

फोन भूत

फोन भूत

शादी के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ फिल्म 'फोन भूत' में नजर आई थीं। उनके साथ इस फिल्म में ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी भी नजर आए थे। ये एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म थी जो दर्शकों पर अपना कोई जादू नहीं चला सकी। 'फोन भूत' कोई भी कमाल दिखा पाने में नाकामयाब रही। ये फिल्म गत 4 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का बजट 80 करोड़ रुपए था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+