Films Release In Year 2023: साल 2023 में इन शानदार फिल्मों का लें मजा, जानें रिलीज डेट से लेकर सबकुछ
Films Releases In Year 2023: साल 2023 में कई बड़ी बॉलीवुड फिल्में लोगों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। इन फिल्मों में कई बड़े स्टार्स शामिल हैं।

Films Releases In Year 2023: साल 2022 बॉलीवुड के लिए कुछ खास नहीं रहा। कई बड़ी बजट की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गईं। इन फिल्मों में बड़े बड़े एक्टर्स ने काम किया था लेकिन ये फिल्में फ्लॉप साबित हुई हैं। हालांकि साउथ की फिल्मों ने इस साल कमाल कर दिखाया है। साउथ की फिल्मों ने इस साल बॉक्स ऑफिस पर बहुत ज्यादा धूम मचाई है। साल 2023 की तैयारियों में पूरा बॉलीवुड अभी से ही जुट गया है। शाहरुख खान की तीन फिल्में साल 2023 में रिलीज होंगी। आइए आपको बताते हैं कि आप साल 2023 में सिनेमाघरों में किन फिल्मों का मजा ले सकते हैं।

आदिपुरुष
साउथ के सुपर स्टार प्रभास और बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की अपकमिंग फिल्म 'आदिपुरुष' आगामी 12 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ये साल 2023 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म होने वाली है। हालांकि, इसकी रिलीज डेट में बार बार बदलाव हो रहा है। इस फिल्म में साउथ के फेमस स्टार प्रभास भगवान राम के किरदार में नजर आने वाले हैं जबकि कृति सेनन इस फिल्म में मां सीता के रोल में नजर आएंगी। वहीं इस फिल्म में सैफ अली खान ने रावण का किरदार निभाया है। इस फिल्म के डायेरक्टर ओम राउत हैं।

पठान
बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान फिल्म 'पठान' के साथ लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर लीड हीरो के तौर पर वापसी कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी नजर आने वाले हैं। इसी बीच इस फिल्म के पहले गाने ने सोशल मीडिया पर विवाद भी छेड़ दिया है। ये फिल्म आगामी 25 जनवरी 2023 को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद हैं।

जवान
साउथ फिल्मों के फेमस डायेरक्टर एटली फिल्म 'जवान' के साथ अगले साल सिनेमाघरों में नजर आने वाले हैं। फिल्म 'जवान' में शाहरुख खान साउथ की फेमस एक्ट्रेस नयनतारा के साथ नजर आने वाले हैं। ये फिल्म एक्शन से भरपूर होगी। ये फिल्म आगामी 2 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

डंकीdun
साल 2023 में शाहरुख खान एक बाद एक नई फिल्मों के साथ दर्शकों के सामने आने वाले हैं। राजकुमार हिरानी की फिल्म 'डंकी' में शाहरुख खान और तापसी पन्नू नजर आने वाली हैं। ऐसे में पहली बार शाहरुख खान लाइट कॉमेडी फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की प्रोड्यूसर शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान हैं। ये फिल्म साल 2023 की दिवाली में रिलीज होगी।

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर करण जौहर काफी लंबे समय बाद रोमांटिक फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट नजर आने वाली हैं। इस फिल्म की कहानी एक एडल्ट लव स्टोरी है जिसमें नॉर्थ इंडियन लड़े और साउथ इंडियन लड़की की लव स्टोरी दिखाई जाएगी। ये फिल्म आगामी 28 अप्रैल 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

भोला
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म 'भोला' आगामी 30 मार्च 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म के लीड एक्टर और डायरेक्टर खुद अजय देवगन हैं। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ तब्बू, संजय मिश्रा, मकरंद देशपांडे जैसे कलाकार नजर आएंगे। इस फिल्म की कहानी एक पारिवारिक ड्रामा है।

टाइगर 3
बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म 'टाइगर 3' के साथ आने वाले साल में लोगों के दिल में एक अलग जगह बनाने के लिए पूरी तरह से तैयर हैं। सलमान खान और कैटरीना कैफ की जोड़ी एकबार फिर से धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। फिल्म 'टाइगर 3' आगामी 21 अप्रैल 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में सलमान खान पूरी तरह से एक्शन मोड में नजर आने वाले हैं।












Click it and Unblock the Notifications