सोशल मीडिया सेंसेशन विवेक पंगेनी की मौत, कैंसर से हार गए जंग, लोगों के लिए ऐसे बने थे प्रेरणा
Bibek Pangeni Passed Away: फेमस सोशल मीडिया सेंसेशन विवेक पंगेनी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि विवेक पंगेनी का निधन हो गया है। अपनी मुश्किलों को सोशल मीडिया पर बताकर लाखों लोगों को प्रेरित करने वाले विवेक पंगेनी काी मौत ने सबको हिलाकर रख दिया है।
विवेक पंगेनी का हुआ निधन
गत 19 दिसंबर 2024 को सोशल मीडिया सेंसेशन विवेक पंगेनी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनकी मौत की खबर जैसे ही सोशल मीडिया पर फैलने लगी, तो लोगों ने अपना दुख जाहिर किया। विवेक पंगेनी के फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें श्रदांजलि दे रहे हैं।

ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित थे विवेक पंगेनी
सोशल मीडिया पर विवेक पंगेनी के निधन से आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक को बड़ा सदमा लगा है। जो लोग उनकी बीमारी के सफर के दौरान उनसे जुड़े थे, वो यकीन ही नहीं कर पा रहे हैं। आपको बता दें कि विवेक पंगेनी पिछले काफी वक्त से ब्रेन ट्यूमर जैसी बीमारी से जूझ रहे थे। उन्हें स्टेज 3 ब्रेन कैंसर था।
इंस्टाग्राम रील्स के जरिए लोगों को देते थे प्रेरणा
हालांकि विवेक पंगेनी का लगातार इलाज चल रहा था लेकिन आखिरकार वह कैंसर से जंग हार ही गए। अपने इंस्टाग्राम रील्स के जरिए अपने कैंसर के इलाज के एक्सपीरियंस को शेयर करने वाले विवेक पंगेनी कई लोगों के लिए प्रेरणा बन गए थे। उनके द्वारा शेयर की गई छोटी-छोटी वीडियो क्लिप्स में उनके पर्सनल मूमेंट्स और इलाज के दौरान के पलों की झलक मिलती थी।
विवेक पंगेनी का आत्मविश्वास और संघर्ष
इन वीडियोज में विवेक पंगेनी का आत्मविश्वास और संघर्ष साफ दिखाई देता था। उनकी इन वीडियोज के जरिए वह न सिर्फ अपने फॉलोअर्स से जुड़े बल्कि उन लाखों लोगों को भी प्रेरित किया जिन्होंने अपने जीवन में किसी न किसी तरह की मुश्किल का सामना किया है।
हेल्थ में लगातार हो रही थी गिरावट
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हाल के दिनों में विवेक पंगेनी की सेहत में तेजी से गिरावट हो रही थी, जिसके बाद गत 19 दिसंबर 2024 को उनका निधन हो गया। विवेक पंगेनी की पत्नी ने भी उनके मुश्किल वक्त में उनका पूरा साथ दिया था।












Click it and Unblock the Notifications