'हम अच्छे दोस्त नहीं बन पाए, लेकिन...', Salman Khan से कभी प्रभावित नहीं हुई भूमिका चावला, बताई वजह
भूमिका चावला का सलमान को लेकर एक इंटरव्यू वायरल हो रहा है। जहां उन्होंने सलमान खान के साथ काम करने के अपने अनुभव के बारे में बात की।

Bhumika Chawla Salman Khan: बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमिका चावला और सलमान खान ने अब तक दो फिल्में 'तेरे नाम', 'दिल ने जिसे अपना कहा' में साथ काम किया है। वहीं एक बार फिर 20 साल बाद 'फिल्म किसी का भाई किसी की जान' में दोनों ने फिर स्क्रीन शेयर की। दोनों की ऑन स्क्रीन को कैमिस्ट्री को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
सलमान खान से प्रभावित नहीं हुईं भूमिका चावला
इस बीच भूमिका चावला ने सलमान खान के साथ काम करने का अनुभव साझा किया। उनका कहना है कि, वह सलमान खान से प्रभावित नहीं हैं। अन्य लोगों के मुताबिक उनके साथ की जर्नी अच्छी रहीं। भूमिका ने आगे कहा, "मैं उनसे प्रभावित नहीं थी और वह जिस व्यक्ति को देखती है और जिससे प्रेरित महसूस करती है, वह उस तरह का व्यक्ति होना चाहिए जिसके बारे में सोचती हैं"।
'हम अच्छे दोस्त नहीं पाए लेकिन..'
भूमिका चावला इस बारे में आगे कहा, 'सलमान खान एक अच्छे इंसान हैं और मैंने उनके साथ तीन फिल्में की हैं। हो सकता है कि जब हमने पहली बार एक साथ काम किया था तो मैं अपनी दुनिया में रहती थीं। यही वजह है कि मैं और सलमान खान कभी भी असल जिंदगी में अच्छे दोस्त नहीं बन पाए।'
20 साल बाद एकसाथ दिखे सलमान खान और भूमिका चावला
बता दें कि, सलमान खान और भूमिका चावला ने फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में 20 साल बाद स्क्रीन शेयर की। दोनों को बड़े पर्दे पर लंबे समय बाद देखकर फैंस की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। फिल्म की कमाई अब तक 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी हैं। बता दें कि 21 अप्रैल 2023 को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications