Jab We Met के लिए करीना कपूर नहीं थी पहली पसंद, भूमिका चावला से छिनी थी फिल्म, सालों बाद छलका दर्द

बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमिका चावला ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया कि, फिल्म जब वी मेट के लिए उन्हें चुना गया था लेकिन कुछ कारणों के चलते उनके हाथ से यह फिल्म छीन ली गई।

Bhumika Chawla

Bhumika Chawla Replaced Jab We Met: बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमिका चावला ने सालों बाद फिल्म किसी का भाई किसी की जान से बड़े पर्दे पर वापसी की है। भूमिका चावला ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया कि करीना कपूर और शाहिद कपूर फिल्म जब वी मेट की पहली पसंद नहीं थे।

भूमिका चावला के हाथ से फिसली 'जब वी मेट'
साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म जब वी मेट फैंस की मोस्ट फेवरेट फिल्मों में से एक है। फिल्म में करीना कपूर और शाहिद कपूर की जोड़ी को काफी पसंद किया गया। लेकिन आप में से बेहद कम लोग जानते होंगे कि, इस फिल्म के लिए करीना कपूर से पहले भूमिका चावला को साइन किया गया था।

सालों बाद एक्ट्रेस ने किया खुलासा
सालों बाद भूमिका चावला ने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि कितना बुरा लगा था जब उन्हें 'जब वी मेट' में रिप्लेस किया गया था। उनके हाथ से जब यह फिल्म छीनी गई थी तो उस वक्त उनको कैसा लगा था एक्ट्रेस ने इस बारे में एक चैट में खुलकर बात की। भूमिका ने बताया कि वह पहले ही फिल्म जब वी मेट को साइन कर चुकी थीं।

फिल्म का टाइटल रखा गया था ट्रेन
इसके अलावा भूमिका चावला ने यह भी कहा कि शाहिद कपूर से पहले उनके अपोजिट बॉबी देओल नजर आने वाले थे। भूमिका ने आगे बताया कि इस फिल्म के लिए करीना कपूर नहीं बल्कि उनको ऑफर मिला था। यहां तक कि, इस फिल्म का टाइटल 'जब वी मेट' नहीं बल्कि 'ट्रेन' रखा गया था।

फिल्म के लिए किया था एक साल इंतजार
भूमिका चावला के मुताबिक, फिल्म जब वी मेट के लिए मेकर्स ने उनसे पहले आयशा टाकिया को रिप्लेस किया था। यह उनके करियर का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट था और इसके लिए उन्होंने लगभग एक साल का इंतजार किया। इस बीच उन्होंने कोई भी फिल्म साइन नहीं की थी। इन सबसे एक्ट्रेस काफी टूट चुकी थीं लेकिन वह जल्द इन चीजों से उबर गई थीं।

इन फिल्मों से भी किया गया रिप्लेस
भूमिका चावला ने बताया कि, फिल्म तेरे नाम की सक्सेस के बाद उन्हें कई फिल्म के ऑफर मिले लेकिन उन्होंने कुछ ही फिल्में साइन की। फिल्म जब वी मेट के अलावा 'लगे रहो मुन्ना भाई' और मणिरत्नम जैसी फिल्में भी उनके हाथ से फिसल गई। खैर अब उन्होंने फिल्म किसी का भाई किसी की जान से स्क्रीन पर वापसी की है और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+