बॉयफ्रेंड संग डिनर डेट पर स्पॉट हुईं Bhumi Pednekar, यूजर्स बोले- 'ये तो दीपक कलाल है'

Bhumi Pednekar Boyfriend: बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में हैं। बीती रात एक्ट्रेस का उनके बॉयफ्रेंड यश कटारिया के साथ वीडियो वायरल हुआ। जिसमें दोनों को एकसाथ डिनर डेट एंजॉय करते हुए देखा जा सकता है।

बॉयफ्रेंड संग डिनर डेट पर निकलीं भूमि
लगभग चार महीने पहले भूमि पेडनेकर का अपने बॉयफ्रेंड संग एक लिप-लॉक का वीडियो वायरल हुआ था। जिसके बाद से एक्ट्रेस लगातार अपने नए रिलेशनशिप की वजह से चर्चा में हैं। इसके बाद दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर साथ में देखा गया था। इस दौरान कपल कैमरे से बचते हुए नजर आए थे। अब एक बार फिर दोनों को एकसाथ डिनर डेट पर स्पॉट किया गया जिसके बाद एक बार फिर रिलेशनशिप की अफवाहें उड़नी शुरू हो गई।

Bhumi Pednekar

कैमरा से बचता नजर आया कपल
विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर भूमि पेडनेकर का उनके बॉयफ्रेंड संग नया वीडियो शेयर किया है। जिसमें कपल मुंबई की सड़कों में नजर आ रहा है। इस दौरान दोनों ब्लैक आउटफिट में ट्विनिंग करते नजर आ रहे हैं। हालांकि दोनों ने एकसाथ पैपराजी को पोज नहीं दिया और एक बार फिर कैमरा से बचते हुए नजर आए।

फैंस ने दिए फनी रिएक्शन
भूमि और यश का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस लगातार इस पर अपने रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'क्या करूं यार हंसी नहीं रोक पा रहा... ये तो दीपक कलाल है।' दूसरे यूजर ने लिखा- 'ये तो अपना चिंटू है'। एक ने लिखा-'जैसी ये वैसा ही इसका बॉयफ्रेंड'।

एक दूसरे के लिए सीरियस है कपल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों एक दूसरे को लंबे समय से जानते हैं और वह सीरियस रिलेशनशिप में हैं। वहीं यश कटारिया और भूमि पेडनेकर एक दूसरे को सोशल मीडिया पर भी फॉलो करते हैं। वहीं यश कटारिया पेशे से बिजनेसमेन हैं और उनका बॉलीवुड से भी खास कनेक्शन है। रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी के साथ भी यश की दोस्ती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+