पक्षियों-जानवरों के लिए भूमि पेडनेकर ने सड़कों पर रखा पानी, लेकिन लोगों ने कर दिया ट्रोल, कहा- 'इतना दिखावा..'
Bhumi Pednekar: देश में इस वक्त चिलचिलाती गर्मी पड़ रही है और हर कोई इससे परेशान है। वहीं कुछ लोग ऐसे में भी हैं जो गर्मी के मौसम में पक्षियों और जानवरों को हर रोज पानी देते हैं। जो कि काफी अच्छी बात है। ऐसा ही कुछ बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने किया लेकिन फैंस को उनका ये अंदाज पसंद नहीं आया।
बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस ने इस दौरान एक सफेद रंग की टी-शर्ट पहनी है जिसमें हाथ का लोगो बना हुआ है। दरअसल, एक्ट्रेस पिछले साल एक फाउंडेशन से जुड़ी हैं जो कि पर्यावरण से संबंधित मुद्दों से निपटने के लिए काम कर रहा है।

भीषण गर्मी में जानवरों को इससे राहत दिलाने के लिए भूमि पेडनेकर परियोजना के लिए काम कर रही हैं। यही वजह है कि एक्ट्रेस जानवरों तक पानी पहुंचाने का कार्य करती हैं। अब जो वीडियो उनका सामने आया है उसमें देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस किस तरह मिट्टी के बर्तन में बोतल से पानी डालती हुई नजर आईं।
खैर मुद्दा ये नहीं है कि भूमि पेडनेकर ये नेक काम कर रही हैं। मामला ये है कि वह पानी डालते वक्त कैमरे में देखकर फोटो क्लिक करवाने लगी। यही नहीं फैंस ने नोटिस किया कि वो बर्तन पानी से पूरा भरा भी नहीं। वह आधा ही रह गया था। अब इसकी वजह से लोग एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
भूमि पेडनेकर की वीडियो पर लोग कमेंट कर उनकी खिल्ली उड़ा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'वाह इतना बड़ा काम कर दिया इन्हें तो सलामी देनी चाहिए।' एक ने लिखा, 'एक कटोरा और इतना पागलपन।' एक यूजर ने लिखा, 'एक कटोरे में पानी क्या डाल दिया उसके लिए इतना नाटक कर रही है।' एक ने लिखा, 'केवल एक कटोरे में पानी डालना था उसके लिए इतने सारे कैमरे किसलिए।'












Click it and Unblock the Notifications