Bhooth Bangla Box Office: अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने मारी बाजी? फिल्म पर क्या कह रहे दर्शक?

Bhooth Bangla Box Office: बॉलीवुड में जब भी हॉरर-कॉमेडी की बात होती है, तो प्रियदर्शन का नाम सबसे आगे आता है लेकिन इसके साथ ही कुछ ऐसे सितारे भी हैं जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल है। बॉलीवुड की सबसे भरोसेमंद तिकड़ी- अक्षय कुमार, परेश रावल और राजपाल यादव, जब भी एक साथ पर्दे पर आते हैं, तो दर्शकों का हंस-हंसकर लोटपोट होना तय है।

'भूत बंगला' और 'भूल भुलैया' में है कनेक्शन?
प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी फिल्म 'भूत बंगला' दर्शकों को मंगलपुर की एक रहस्यमयी हवेली में ले जाएगी, जहां की दीवारें भी रात में बोलती हैं और हर कोने में कोई न कोई राज छुपा हुआ है। फिल्म को लेकर लोग इसे 'भूल भुलैया' से भी जोड़कर देख रहे हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या ये फिल्म 'भूल भुलैया' को टक्कर दे पाती है या फिर दर्शकों को निराशा हाथ लगती है।

Bhooth Bangla

'भूत बंगला' ने मारी बाजी, पहले दिन 15 करोड़ पार करने की उम्मीद

-अब 'भूत बंगला' की ओपनिंग को लेकर उम्मीदें और बढ़ गई हैं। मौजूदा ट्रेंड को देखते हुए फिल्म पहले दिन लगभग 15 करोड़ रुपये या उससे ज्यादा का कलेक्शन कर सकती है। रिलीज से पहले ही फिल्म को लेकर अच्छा माहौल बना हुआ है और क्रिटिक्स से भी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है।

-सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म 'भूत बंगला' ने देशभर में हुए पेड प्रीव्यू शोज से करीब 3.50 से 3.75 करोड़ रुपये का नेट बिजनेस किया है। ये कमाई पहले लगाए गए अनुमानों से थोड़ी ज्यादा है क्योंकि शुरुआती अंदाजा 2.50 से 3 करोड़ रुपये के बीच का था।

Bhoot Bangla Review: 'भूत बंगला' में लौटा अक्षय कुमार का पुराना जादू, फैमिली एंटरटेनमेंट का पूरा पैकेज
Bhoot Bangla Review: 'भूत बंगला' में लौटा अक्षय कुमार का पुराना जादू, फैमिली एंटरटेनमेंट का पूरा पैकेज

-ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि बिना किसी खास छुट्टी के रिलीज होने के बावजूद ये काबिल-ए-तारीफ है, खासकर हॉरर-कॉमेडी जैसी जॉनर के लिए। मेट्रो सिटीज में फिल्म को बढ़िया रिस्पॉन्स मिला है, जहां एडवांस बुकिंग के साथ-साथ मौके पर टिकट खरीदने वालों की संख्या भी अच्छी रही है।

-जानकारी के अनुसार है कि प्रीव्यू से पहले फिल्म की ओपनिंग को अक्षय कुमार की 'जॉली एलएलबी 3' के आसपास माना जा रहा था जो करीब 12.50 करोड़ रुपये तक की शुरुआत कर सकती थी। हालांकि अब 'भूत बंगला' उससे बेहतर प्रदर्शन करती दिख रही है।

'भूत बंगला' पर क्या कह रही है जनता?

-सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर फिल्म को लेकर काफी पॉजिटिव माहौल देखने को मिल रहा है। फैंस इसे अक्षय कुमार के कमबैक के तौर पर देख रहे हैं और 'ओजी अक्षय' के लौटने की बात कर रहे हैं। उनकी कॉमिक टाइमिंग, स्क्रीन प्रेजेंस और डायलॉग डिलीवरी की जमकर तारीफ हो रही है।

-साथ ही फिल्म में स्लैपस्टिक और सिचुएशनल कॉमेडी का अच्छा बैलेंस भी लोगों को पसंद आ रहा है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- अक्षय कुमार को इस अंदाज में देखकर मजा आ गया, उनकी कॉमिक टाइमिंग बिल्कुल पुरानी फिल्मों जैसी लग रही है। वहीं दूसरे यूजर ने परेश रावल की तारीफ करते हुए लिखा है- परेश रावल हर सीन में छा जाते हैं, उनकी और अक्षय कुमार की केमिस्ट्री इस फिल्म की जान है।

फिल्म की रिलीज डेट में कई बार बदलाव किए गए

आपको बता दें कि फिल्म 'भूत बंगला' की रिलीज डेट को लेकर मेकर्स ने कई बार बदलाव किए। पहले इसे 2 अप्रैल 2026 को रिलीज करने की योजना थी जिसे बाद में 15 मई तक टाल दिया गया था। हालांकि आखिरकार फिल्म 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई जबकि इसके पेड प्रीव्यू शोज 16 अप्रैल 2026 को रखे गए थे।

'भूत बंगला' की रिलीज का दिखा असर, 'धुरंधर 2' की कमाई में आई गिरावट

-'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन हफ्तों के साथ गिरता नजर आया है। पहले हफ्ते में 674.17 करोड़ रुपये की जबरदस्त कमाई करने वाली फिल्म ने दूसरे हफ्ते में 263.65 करोड़, तीसरे हफ्ते में 110.60 करोड़ और चौथे हफ्ते में 54.70 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है।

-हालांकि चौथे हफ्ते का ये कलेक्शन इसे इस अवधि की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में दूसरे स्थान पर ले गया, जहां इसने 'पुष्पा 2' के आंकड़े को पीछे छोड़ दिया लेकिन अपनी ही पिछली फिल्म धुरंधर का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई।

-इस बीच 'भूत बंगला' की एंट्री ने बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला और दिलचस्प बना दिया है। अक्षय कुमार की इस हॉरर-कॉमेडी ने पेड प्रीव्यू शोज में करीब 3.5 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं 'धुरंधर 2' उस दिन लगभग 3.4 करोड़ रुपये ही जुटा सकी।

-खास बात ये है कि 'भूत बंगला' के शोज शाम के बाद शुरू हुए थे, इसके बावजूद फिल्म ने बेहतर प्रदर्शन किया। फिल्म को मिल रहे पॉजिटिव रिस्पॉन्स और बढ़ते बज के चलते माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में ये 'धुरंधर 2' की कमाई पर और असर डाल सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+