Delhi-NCR में Bhoot Bangla का क्रेज, 90 रुपये से शुरू टिकट की कीमत, कहां मिल रहा सबसे सस्ता शो?
Bhoot Bangla Delhi-NCR Ticket Price: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी एक्टर अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' आज यानी 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। हालांकि रिलीज से पहले ही इसका जबरदस्त बज बना हुआ था। एडवांस बुकिंग के आंकड़े इस बात की गवाही दे रहे हैं कि दर्शकों में फिल्म को लेकर काफी उत्साह है।
16 अप्रैल 2026 को रिलीज हो गई है 'भूत बंगला'
वैसे तो फिल्म 'भूत बंगला' की शुरुआत गत 16 अप्रैल 2026 (गुरुवार) से पेड़ प्रीव्यू शोज के साथ हो चुकी है। फिलहाल कई सिनेमाघरों में टिकट तेजी से बिक रहे हैं और शुरुआती रिव्यूज भी पॉजिटिव संकेत दे रहे हैं। ऐसे में अगर आप कम बजट में फिल्म देखने का प्लान बना रहे हैं, तो दिल्ली-NCR में कुछ ऐसे थिएटर्स हैं जहां टिकट काफी सस्ते मिल रहे हैं।

दिल्ली में यहां मिल रहा सबसे सस्ता टिकट
दिल्ली के असफ अली रोड स्थित डिलाइट सिनेमा में 'भूत बंगला' सबसे किफायती दर पर देखी जा सकती है। यहां टिकट की शुरुआती कीमत महज 90 रुपये है, जो इस समय सबसे सस्ती मानी जा रही है। लोअर स्टॉल के लिए ये कीमत तय की गई है जबकि अपर स्टॉल के टिकट 140 रुपये और बालकनी के लिए 190 रुपये तक जाते हैं यानी बजट के हिसाब से दर्शकों के पास यहां कई विकल्प मौजूद हैं।
नोएडा और ग्रेटर नोएडा में भूत बंगला का टिकट रेट
दिल्ली से सटे नोएडा एक्सटेंशन के यूएस सिनेमा में भी टिकट की कीमतें आम दर्शकों के बजट में रखी गई हैं। यहां 130 रुपये से लेकर 150 रुपये तक के टिकट उपलब्ध हैं। वहीं ग्रेटर नोएडा के मोदी मॉल स्थित सिनेपोलिस में क्लासिक सीट के लिए 180 रुपये और प्रीमियम सीट के लिए 190 रुपये चुकाने होंगे।
पटेल नगर और गुरुग्राम में क्या है टिकट का दाम?
-दिल्ली के पटेल नगर स्थित इनॉक्स सिनेमा में टिकट की कीमत थोड़ी ज्यादा है लेकिन यहां भी विकल्प मौजूद हैं। एग्जीक्यूटिव सीट 200 रुपए, क्लब 220 रुपये और रॉयल सीट के लिए 240 रुपये खर्च करने होंगे।
-वहीं गुरुग्राम के AIPL Joy Street स्थित इनॉक्स में टिकट 190 रुपये से शुरू हो रहे हैं। यहां क्लासिक से लेकर रिक्लाइनर तक कई कैटेगरी उपलब्ध हैं, जिनकी कीमत 340 रुपये तक जाती है। आरामदायक एक्स्ट्रा लेगरूम सीट के लिए दर्शकों को करीब 250 रुपये खर्च करने होंगे।
फरीदाबाद में भी बजट ऑप्शन
फरीदाबाद के पैसिफिक मॉल स्थित सिनेपोलिस में भी फिल्म देखने के लिए दर्शकों को ज्यादा खर्च नहीं करना पड़ेगा। यहां टिकट 160 रुपये से शुरू हो रहे हैं जबकि प्रीमियम सीट 180 रुपये और वीआईपी सीट के लिए 360 रुपये तक देने होंगे।
एडवांस बुकिंग में क्यों छाई 'भूत बंगला'?
-फिल्म की एडवांस बुकिंग को देखकर साफ है कि 'भूत बंगला' को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग और हॉरर का तड़का दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच रहा है। अगर यही ट्रेंड जारी रहा तो फिल्म ओपनिंग डे पर शानदार कलेक्शन कर सकती है।
-अगर आप कम कीमत में 'भूत बंगला' का मजा लेना चाहते हैं तो दिल्ली के डिलाइट सिनेमा आपके लिए सबसे बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है। वहीं NCR के अन्य शहरों में भी अलग-अलग बजट के हिसाब से टिकट उपलब्ध हैं। ऐसे में देर न करें, अपनी पसंदीदा सीट बुक करें और इस हॉरर-कॉमेडी का मजा बड़े पर्दे पर उठाएं।













Click it and Unblock the Notifications