Shani Gochar 2026: शनि की बदली चाल, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करें ये उपाय

Shani Gochar 2026: 17 अप्रैल को वैशाख अमावस्या थी, इस पावन दिन पर एक बेहद ही खास घटना घटित हुई थी, दरअसल बीते शुक्रवार से कर्मफलदाता शनि ग्रह की चाल बदल गई है, वो उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के चौथे पद में गोचर कर रहे हैं।

जिसे ज्योतिषीय दृष्टि से एक दुर्लभ संयोग माना जा रहा है। इसके बाद, ठीक एक महीने बाद 17 मई को शनि रेवती नक्षत्र के प्रथम पद में प्रवेश कर जाएंगे लेकिन ये पूरा एक महीना शनि सबको लाभ देकर जाएंगे।

Shani Gochar 2026

काशी के पंडित दयानंद शास्त्री के मुताबिक उत्तराभाद्रपद नक्षत्र का स्वामी ग्रह शनि ग्रह होता है। जब शनि की चाल (गोचर या दृष्टि) इस नक्षत्र से जुड़ती है, तो इसका प्रभाव गहरा जाता है और शुभ फल प्रदान करता है। वैसे तो ये संयोग सभी राशियों पर सकारात्मकर प्रभाव डालेगा लेकिन 4 राशियों के लिए ये काफी शुभ होने वाला है। ये चार राशियां हैं -मिथुन, सिंह, कन्या और मकर।

करियर और धन दोनों के लिहाज से अत्यंत शुभ शनि का गोचर

  • मिथुन राशि के जातकों के लिए शनि का यह नक्षत्र परिवर्तन उनके करियर और धन दोनों के लिहाज से अत्यंत शुभ फलदायी साबित होगा। उन्हें करियर में सफलता के नए रास्ते मिलेंगे, जिससे नौकरी और व्यापार में तरक्की के बेहतर अवसर बढ़ेंगे। धन की स्थिति में सुधार आएगा। व्यक्तिगत रिश्तों की बाधाएं दूर होंगी।
  • सिंह राशि के जातकों को आगामी एक महीने में हर तरफ से शुभ समाचार मिलेंगे। पैसा, पदोन्नति और वेतन वृद्धि जैसे सभी महत्वपूर्ण मामलों में उनकी स्थिति बेहतर होगी। यदि हाल ही में बॉस के साथ कोई मनमुटाव हुआ हो, तो वह भी समाप्त हो जाएगा। रिश्तों में सुधार आएगा और कार्यस्थल पर काम में उनका मन पूरी तरह लगेगा। प्
  • कन्या राशि के व्यक्तियों को धन-संपत्ति और कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक अनबन समाप्त होगी और धैर्य के साथ सभी कार्य पूरे होंगे। सरकारी कामों में आ रही बाधाएं भी दूर होंगी, स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा और खान-पान की आदतों में सकारात्मक सुधार आएगा।
  • मकर राशि के जातकों के लिए कार्यक्षेत्र और निजी जीवन दोनों ही अनुकूल दिख रहे हैं। व्यापारियों को इस अवधि में अच्छा मुनाफा होगा, क्योंकि लागत घटेगी और लाभ में वृद्धि होगी। काम का दबाव भी कम रहेगा। वे अनावश्यक विवादों से दूर रहेंगे।


शनि के गोचर पर किन राशियों को रहना होगा सावधान?

मेष, सिंह, वृश्चिक राशियों को इस दौरान धैर्य रखना होगा क्योंकि जल्दबाजी और गुस्से से नुकसान हो सकता है, शनि कर्म का फल देता है, इसलिए गलत काम से बचें।

शनि को प्रसन्न करने के उपाय

हिंदू ज्योतिष में शनि ग्रह को कर्मों का न्यायाधीश माना गया है। यदि शनि की स्थिति कुंडली में कमजोर हो या ढैय्या/साढ़ेसाती चल रही हो, तो जीवन में बाधाएं, देरी और संघर्ष बढ़ सकते हैं। ऐसे में शनि को प्रसन्न करने के लिए कुछ सरल और प्रभावी उपाय किए जा सकते हैं। सबसे पहला उपाय है शनिवार के दिन विशेष पूजा। इस दिन सुबह स्नान करके शनि देव की पूजा करें। पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाना शुभ माना जाता है। साथ ही "ॐ शं शनैश्चराय नमः" मंत्र का 108 बार जाप करने से शनि के अशुभ प्रभाव कम होते हैं।

DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी बात को अमल में लाने से पहले किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर बातें करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+