LPG Price Today: 'एलपीजी संकट की खबरें केवल अफवाह', सरकार ने जारी किया बयान, क्या है आज सिलेंडर का रेट?

LPG Price Today: पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर अज्ञात सरकारी अधिकारियों के हवाले से यह दावा किया जा रहा था कि भारत में एलपीजी आपूर्ति सामान्य होने में लगभग चार साल का समय लग सकता है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने इस दावे को पूरी तरह से भ्रामक और गलत करार दिया है।

मंत्रालय ने X पर एक बयान में कहा, 'मीडिया के एक हिस्से में एक दावा चल रहा है ,जिसका ज़िक्र किसी अज्ञात सरकारी अधिकारी के हवाले से किया गया है कि भारत की LPG सप्लाई को ठीक होने में चार साल तक लग सकते हैं। यह दावा गुमराह करने वाला है और देश की सप्लाई की स्थिति के बारे में भ्रम पैदा करता है।'

LPG Price Today

मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि अलग-अलग जगहों से खरीद और घरेलू उत्पादन में भारी बढ़ोतरी के कारण देश की ऊर्जा स्थिति सुरक्षित बनी हुई है। भारत ने अमेरिका, नॉर्वे, कनाडा, अल्जीरिया और रूस जैसे देशों से खरीद के स्रोतों में विविधता लाकर इस स्थिति का सामना किया है। मंत्रालय ने ऐसी खबरों को जनता में बेवजह का डर और पैनिक पैदा करने का प्रयास बताया है।

आज एलपीजी के दामों में कोई चेंज नहीं हुआ

अगर रेट की बात करें तो आज एलपीजी के दामों में कोई चेंज नहीं हुआ है। गौरतलब है कि 1 अप्रैल को पेट्रोलियम कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 195.50 रुपये बढ़ाए थे, उसके बाद से दाम स्थिर हैं, जिससे लोगों को राहत है।

LPG Price News Hindi: घरेलू (14.2 किग्रा) सिलेंडर के दाम

  • नई दिल्ली ₹913.00
  • कोलकाता ₹939.00
  • मुंबई ₹912.50
  • चेन्नई ₹928.50
  • गुड़गांव ₹921.50
  • नोएडा ₹910.50
  • बैंगलोर ₹915.50
  • भुवनेश्वर ₹939.00
  • चंडीगढ़ ₹922.50
  • हैदराबाद ₹965.00
  • जयपुर ₹916.50
  • लखनऊ ₹950.50
  • पटना ₹1,002.50
  • तिरुवनंतपुरम ₹922.00

LPG Rate Hindi News:कमर्शियल (19 किलोग्राम) के दाम

  • नई दिल्ली ₹₹2078.50
  • कोलकाता ₹2208
  • मुंबई ₹ ₹1,836
  • चेन्नई ₹₹2,043.50
  • नोएडा ₹1,884.50
  • बैंगलोर ₹2161
  • हैदराबाद ₹2,105.50
  • जयपुर ₹₹2031

यह पढ़ें: Delhi LPG Price Today: दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में भारी उछाल, जानें आपकी जेब पर कितना बढ़ा बोझ?
यह पढ़ें: Delhi LPG Price Today: दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में भारी उछाल, जानें आपकी जेब पर कितना बढ़ा बोझ?
यह पढ़ें:8th Pay Commission: अब 18 हजार नहीं, 69,000 होगी कर्मचारियों की मिनिमम सैलरी, संगठन की और क्या हैं मांगें?
यह पढ़ें:8th Pay Commission: अब 18 हजार नहीं, 69,000 होगी कर्मचारियों की मिनिमम सैलरी, संगठन की और क्या हैं मांगें?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+