IPL 2026 Points Table: पंजाब किंग्स टॉप पर, मुंबई इंडियंस सबसे नीचे, अंक तालिका की ताजा स्थिति

IPL 2026 Points Table: आईपीएल 2026 की अंक तालिका में ताज़ा मुकाबलों के बाद बड़ा बदलाव देखने को मिला है। पंजाब किंग्स ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए टॉप पोजिशन पर कब्जा बना लिया है, जबकि मुंबई इंडियंस की हालत लगातार खराब होती जा रही है। आरसीबी दूसरे स्थान पर आ गई है।

पंजाब किंग्स 5 मैचों में 4 जीत और 1 बेनतीजा मुकाबले के साथ 9 अंकों के साथ पहले स्थान पर है। टीम का नेट रन रेट +1.067 है, जो उनकी मजबूत परफॉर्मेंस को दर्शाता है। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 5 मैचों में 4 जीत के साथ 8 अंकों पर दूसरे स्थान पर मौजूद है और उनका नेट रन रेट +1.503 है, जो सभी टीमों में सबसे बेहतर है।

IPL 2026 Points Table

तीसरे स्थान पर राजस्थान रॉयल्स है, जिनके भी 5 मैचों में 4 जीत और 8 अंक हैं। चौथे नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम है, जिसने 5 में से 2 मैच जीते हैं और 4 अंकों के साथ तालिका में बनी हुई है।

दिल्ली कैपिटल्स पांचवें स्थान पर है। टीम ने 4 मैचों में 2 जीत हासिल की हैं और उनका नेट रन रेट +0.322 है। वहीं, गुजरात टाइटंस भी 4 मैचों में 2 जीत के साथ 4 अंकों पर है, लेकिन उनका नेट रन रेट माइनस में होने के कारण वे छठे स्थान पर हैं।

लखनऊ सुपर जायंट्स सातवें नंबर पर है, जिनके 5 मैचों में 2 जीत और 4 अंक हैं। उनका नेट रन रेट -0.804 है। चेन्नई सुपर किंग्स आठवें स्थान पर है, जिनका प्रदर्शन भी लखनऊ जैसा ही रहा है, लेकिन उनका नेट रन रेट -0.846 है।

IPL 2026 Points Table (आईपीएल 2026 अंक तालिका)

क्र टीम मैच जीत हार बेनतीजा अंक रन रेट
1
पंजाब किंग्स 5 4 0 1 9 1.067
2
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
5 4 1 0 8 1.503
3
राजस्थान रॉयल्स 5 4 1 0 8 0.889
4
सनराइजर्स हैदराबाद
5 2 3 0 4 0.576
5
दिल्ली कैपिटल्स 4 2 2 0 4 0.322
6
गुजरात टाइटंस 4 2 2 0 4 -0.029
7
लखनऊ सुपर जायंट्स 5 2 3 0 4 -0.804
8
चेन्नई सुपर किंग्स
5 2 3 0 4 -0.846
9
मुंबई इंडियंस 5 1 4 0 2 -1.076
10
कोलकाता नाइट राइडर्स
5 0 4 1 1 -1.383

मुंबई इंडियंस की टीम इस समय नौवें स्थान पर पहुंच गई है। टीम ने 5 में से सिर्फ 1 मैच जीता है और उनके खाते में 2 अंक हैं। उनका नेट रन रेट -1.076 है, जो चिंता का विषय बना हुआ है।

सबसे नीचे कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम है, जिसने 5 मैचों में एक भी जीत हासिल नहीं की है। उनके खाते में सिर्फ 1 अंक है (एक मैच बेनतीजा) और वह भी मैच बारिश से धुलने पर आया है। इस तरह अंक तालिका में टॉप टीमों के बीच कड़ी टक्कर जारी है, जबकि निचले पायदान पर मौजूद टीमों को प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए जल्द वापसी करनी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+