Parliament Special Session 2026: 'संशोधन विधेयक INDIA ने रोक दिया', राहुल गांधी ने किया Tweet

Parliament Session 2026 : महिला आरक्षण बिल और परिसीमन बिल लोकसभा में पास नहीं हुआ है, वोटिंग में सरकार को नहीं मिला दो तिहाई बहुमत। वोटिंग से पहले केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सभी को समर्थन देने की बात कही थी लेकिन विपक्ष ने उनका साथ नहीं दिया। पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

Parliament Session LIVE

LIVE Feed
Apr 17, 2026, 8:24 PM IST

Parliament Special Session 2026: 'संशोधन विधेयक INDIA ने रोक दिया'

लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान संशोधन बिल, जिसके बाद राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा- संशोधन विधेयक गिर गया उन्होंने महिलाओं के नाम पर, संविधान को तोड़ने के लिए, असंवैधानिक तरकीब का इस्तेमाल किया। भारत ने देख लिया, INDIA ने रोक दिया।जय संविधान।
Apr 17, 2026, 7:50 PM IST

लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान संशोधन बिल

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा, "संविधान (131वां संशोधन) विधेयक पारित नहीं हो सका, क्योंकि सदन में मतदान के दौरान इसे दो-तिहाई बहुमत प्राप्त नहीं हुआ।"
Apr 17, 2026, 7:44 PM IST

महिला आरक्षण बिल पर पहले राउंड में नहीं मिला दो-तिहाई वोट

महिला आरक्षण बिल पर पहले राउंड में नहीं मिला दो-तिहाई वोट।
Apr 17, 2026, 7:37 PM IST

'चोली के पीछे क्या है', कौन हैं शताब्दी रॉय? क्यों मचा बवाल?

Women Reservation Bill : 'चोली के पीछे क्या है', कौन हैं Shatabdi Roy, जिन्होंने दिया संसद में विवादित बयान?
Apr 17, 2026, 7:33 PM IST

Special Parliament Session 2026 LIVE: महिला आरक्षण बिल समेत तीनों बिल पर वोटिंग की प्रक्रिया शुरू

महिला आरक्षण बिल समेत तीनों बिल पर वोटिंग की प्रक्रिया शुरू होने वाली है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सदन में मौजूद हैं।
Apr 17, 2026, 7:32 PM IST

संविधान संशोधन बिल पर वोटिंग

अर्जुन राम मेघवाल ने संविधान संशोधन बिल पारित होने के लिए पेश किया लेकिन ये बिल पास नहीं हुआ क्योंकि इसे 278 पर हां ने वोट किया है और 211 पर नो पर वोट किया है।
Apr 17, 2026, 7:22 PM IST

स्पीकर ने ऐलान किय़ा कि अब बिल पर वोटिंग होगी।
Apr 17, 2026, 7:20 PM IST

Parliament Session 2026 LIVE : कांग्रेस को देश की महिलाएं माफ नहीं करेंगी-अमित शाह

देश की महिलाएं देख रही हैं, उनके रास्ते का रोड़ा कौन है, कांग्रेस को देश की महिलाएं माफ नहीं करेंगी-अमित शाह
Apr 17, 2026, 7:08 PM IST

Parliament Session 2026 LIVE : धर्म के नाम पर कुछ सदस्यों ने भ्रांति फैलाई-अमित शाह

यहां कुछ सदस्यों ने भ्रांति फैलाई कि मुसलमान महिलाओं को भी आरक्षण मिले। मैं यहां सरकार, संविधान, भाजपा की नीतियों के बारे में स्पष्ट करना चाहता हूं कि भारतीय संविधान धर्म के आधार पर आरक्षण को स्वीकार नहीं करता है : केंद्रीय गृह मंत्री @AmitShah ने लोकसभा में महिला आरक्षण बिल और परिसीमन बिल पर बहस का जवाब देते हुए कहा।
Apr 17, 2026, 6:53 PM IST

Parliament Session LIVE: संघीय संतुलन बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी-अमित शाह

"संतुलित, समावेशी और व्यवहारिक लोकतांत्रिक ढांचा तैयार करने की जिम्मेदारी संविधान ने सरकार को दी है. अभी ये जिम्मेदारी नरेन्द्र मोदी सरकार की है-अमित शाह
Apr 17, 2026, 6:44 PM IST

Parliament Session LIVE: हम हर राज्य के लिए सीटों में 50% की बढ़ोतरी कर रहे हैं-अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कहते हैं, "अगर हम 543 सीटों के आधार पर महिलाओं के लिए आरक्षण लागू करते हैं, तो तमिलनाडु में 13 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हो जाएंगी और 26 सीटें खुली रहेंगी। अगर हम 2011 की जनगणना के आधार पर महिलाओं के लिए आरक्षण लागू करते हैं, तो संसदीय सीटों की संख्या 6 कम हो जाएगी। लेकिन हम ऐसा नहीं कर रहे हैं। हम हर राज्य के लिए सीटों में 50% की बढ़ोतरी कर रहे हैं..."
Apr 17, 2026, 6:35 PM IST

Parliament Session LIVE: सभी निर्वाचन क्षेत्रों में हर वोट का मूल्य बराबर होगा-अमित शाह

"मैं उन्हें भरोसा दिलाता हूँ कि अगर वे परिसीमन के लिए हमारा समर्थन करते हैं, तो सभी निर्वाचन क्षेत्रों में हर वोट का मूल्य बराबर होगा," लोकसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा।
Apr 17, 2026, 6:27 PM IST

Parliament Session LIVE: परिसीमन को रोकना चाहती है कांग्रेस - अमित शाह

अमित शाह ने कहा, '1972 में इंदिरा गांधी सरकार ने परिसीमन विधेयक लाकर 525 से 545 किया, फिर फ्रीज कर दिया. 76 में परिसीमन पर रोक लगा दी. ये तो सत्ता में रहकर रोक लगाई थी, अब कांग्रेस विपक्ष में रहकर रोक लगाना चाहती है.'
Apr 17, 2026, 6:20 PM IST

Parliament Session LIVE: संविधान में परिसीमन का प्रावधान-अमित शाह

अमित शाह ने कहा कि बोलने के समय सबने कहा कि हम पक्ष में हैं, इंडी अलायंस के सदस्यों ने अगर-मगर, किंतु-परंतु करके महिला आरक्षण का विरोध किया है, ये तरीकों का नहीं, बिल का विरोध है. बिल का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण है. किसी किसी संसदीय क्षेत्र में 39 लाख वोटर हैं. संविधान में इसका अधिकार सरकार के पास है. जो सीटें बढ़ाने का विरोध कर रहे हैं, वह ये ध्यान में रखें कि एससी-एसटी की सीटें बढ़ाने का भी विरोध कर रहे हैं संविधान में परिसीमन का प्रावधान है।
Apr 17, 2026, 6:16 PM IST

Parliament Session LIVE: महिला आरक्षण का विरोध कर रहा विपक्ष-अमित शाह

गृहमंत्री अमित शाह ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा, 'मैं देश की जनता के सामने स्पष्ट करना चाहता हूं कि ये जो विरोध है, यह तरीके का नहीं हो रहा, बल्कि महिला आरक्षण का विरोध हो रहा है.'
Apr 17, 2026, 6:11 PM IST

Parliament Session LIVE: अमित शाह का संबोधन शुरू

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक और परिसीमन विधेयक पर हुई बहस का जवाब दे रहे हैं।
Apr 17, 2026, 6:09 PM IST

Parliament Session LIVE: अमित शाह का संबोधन शुरू
Apr 17, 2026, 5:36 PM IST

Parliament Session LIVE: राहुल गांधी ने नेता प्रतिपक्ष पद की गरिमा गिराई-चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने राहुल गांधी के भाषण पर कहा, 'आज उन्होंने नेता प्रतिपक्ष पद की गरिमा गिराई है... पूरा भाषण आपका भूमिका में चला गया, आपका पूरा भाषण उदाहरण देने में निकल गया... हद तो तब हो गई जब आप ऐसे शब्दों के उद्धरण के साथ प्रधानमंत्री को जोड़कर बताने लगते हैं। आपको नीतिगत विरोध करना चाहिए, आपको अपने सुझाव पेश करने चाहिए... कहीं न कहीं, उन्होंने अपने ही सांसदों के सामने खुद को हंसी का पात्र बना लिया... मैं उनके भाषण से बहुत निराश हूं। लोकतंत्र में विपक्ष की अहम भूमिका होती है, लेकिन अगर विपक्ष खुद को हंसी का पात्र बनाना चाहता है, अगर वे सिर्फ कॉमेडी भाषण देना चाहते हैं, तो मुझे नहीं लगता कि वे नेता प्रतिपक्ष बनने के लायक हैं, सभी को अपनी अंतरात्मा की आवाज पर वोट करना चाहिए। अगर आप फिर से किसी दूसरे विषय के कारण इस बिल में देरी करते हैं तो देश की एक बड़ी आबादी आपको माफ नहीं करेगी।'
Apr 17, 2026, 5:34 PM IST

Parliament Session LIVE: जादूगर कोई असंसदीय शब्द नहीं -DMK सांसद TR बालू

DMK सांसद TR बालू ने राहुल गांधी के 'जादूगर' वाले बयान पर कहा, "जादूगर कोई असंसदीय शब्द नहीं है। यह बिल सदन में हार जाएगा।"
Apr 17, 2026, 4:35 PM IST

Parliament Session LIVE: राहुल गांधी नें संसद का मजाक उड़ाया-कंगना रनौत

लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण पर BJP सांसद कंगना रनौत ने कहा, "उन्हें सुनना सिरदर्द जैसा था। वह अपने बचपन के ट्रॉमा और बचपन में देखे गए जादू के शो से गुज़र रहे हैं। यह एक परेशानी थी। पीठासीन अधिकारी ने भी उन्हें रुकने के लिए कहा। उन्होंने संसद का मज़ाक उड़ाया है।"
Apr 17, 2026, 4:27 PM IST

Parliament Session LIVE: अमित शाह का 6 बजे संबोधन,

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज शाम करीब 6 बजे लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक और परिसीमन विधेयक पर हुई बहस का जवाब देंगे।
Apr 17, 2026, 4:03 PM IST

Parliament Session LIVE: अमित शाह का 5 बजे संबोधन

अमित शाह का 5 बजे संबोधन, उसके बाद ही बिल पर वोटिंग होगी, उम्मीद की जा रही है वोटिंग 6 बजे के आस-पास होगी।
Apr 17, 2026, 3:56 PM IST

लोकसभा में बोले राहुल, 'PM और मेरे साथ पत्नी वाला मसला नहीं'

'प्रधानमंत्री और मेरे साथ पत्नी वाला कोई मसला नहीं है', महिला आरक्षण पर चर्चा के बीच राहुल गांधी का बयान वायरल
Apr 17, 2026, 3:54 PM IST

राज्यसभा 18 अप्रैल 2026 को सुबह 11:00 बजे तक के लिए स्थगित।
Apr 17, 2026, 3:53 PM IST

आज शाम 4 बजे लोकसभा में इन तीनो महत्वपूर्ण विधेयकों पर मतदान होगा।
Apr 17, 2026, 3:06 PM IST

Parliament Session LIVE:यह महिलाओं का बिल नहीं बल्कि भाजपा की शर्मनाक हरकत है-राहुल गांधी

"पहली सच्चाई यह है कि यह महिलाओं का बिल नहीं है। इसका महिलाओं के सशक्तिकरण से कोई लेना-देना नहीं है। यह भारत के चुनावी नक्शे को बदलने की एक कोशिश है। असल में, यह एक शर्मनाक हरकत है," लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने महिलाओं के आरक्षण बिल और परिसीमन पर संसद के विशेष सत्र के दौरान कहा।
Apr 17, 2026, 2:57 PM IST

Parliament Session LIVE:प्रधानमंत्री और मेरे साथ पत्नी वाला कोई मसला नहीं है-राहुल गांधी

'प्रधानमंत्री और मेरे साथ पत्नी वाला कोई मसला नहीं है', लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने संसद के विशेष सत्र के दौरान, जो महिला आरक्षण और परिसीमन पर केंद्रित था, हल्के-फुल्के अंदाज़ में यह बात कही।
Apr 17, 2026, 2:29 PM IST

Parliament Session LIVE: 'महिलाओं के आरक्षण के पक्ष में वोटिंग करें', पीएम मोदी ने विपक्ष से की अपील

PM मोदी ने एक्स पर लिखा "संसद एक ऐतिहासिक कानून पर चर्चा कर रही है, जो विधायी निकायों में महिलाओं के लिए आरक्षण का रास्ता खोलता है। यह चर्चा, जो कल शुरू हुई थी, देर रात करीब 1 बजे तक चली और आज सुबह सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद से जारी है। सरकार ने इस कानून से जुड़ी सभी आशंकाओं और गलतफहमियों का जवाब तथ्यों और तर्क के साथ दिया है। सभी चिंताओं का समाधान कर दिया गया है और जानकारी में जो भी कमी थी, उसे भी पूरा कर दिया गया है। करीब चार दशकों से, विधायी निकायों में महिलाओं के आरक्षण का यह मुद्दा बेवजह लटका हुआ था। अब वह समय आ गया है जब यह सुनिश्चित किया जाए कि देश की आधी आबादी को निर्णय लेने की प्रक्रिया में उसका उचित हक मिले। आज़ादी के इतने दशकों बाद भी, यह सही नहीं है कि भारत में महिलाओं का इस क्षेत्र में प्रतिनिधित्व इतना सीमित हो। अब से कुछ ही देर में, लोकसभा में मतदान होगा। मैं सभी राजनीतिक दलों से आग्रह और अपील करता हूँ कि वे गंभीरता से विचार करें और महिलाओं के आरक्षण के पक्ष में वोट देकर एक संवेदनशील निर्णय लें। हमारी 'नारी शक्ति' की ओर से, मैं सभी सदस्यों से यह भी अनुरोध करता हूँ कि वे ऐसा कुछ भी न करें जिससे पूरे भारत की महिलाओं की भावनाओं को ठेस पहुँचे। करोड़ों महिलाएँ हमें देख रही हैं... हमारी नीयत और हमारे फैसलों को। मैं एक बार फिर अनुरोध करता हूँ कि हर कोई 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' में किए जा रहे संशोधनों का समर्थन करे।"
Apr 17, 2026, 2:02 PM IST

Parliament Session LIVE: परिसीमन बिल को पारित नहीं होने देंगे-मल्लिकार्जुन खड़गे

कांग्रेस के अध्यक्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने दावा किया है कि संख्याबल विपक्ष के पास है, हम इस बिल को पास नहीं होने देंगे।
Apr 17, 2026, 1:25 PM IST

Delimitation Bill: 'परिसीमन राजनीतिक नोटबंदी साबित होगा'

Delimitation Bill: 'परिसीमन राजनीतिक नोटबंदी साबित होगा', PM मोदी पर भड़के शशि थरूर, Video
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+