Bhoot Bangla First Review: अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी 'भूत बंगला' ने मचाई धूम, फर्स्ट रिव्यू में शानदार रेटिंग

Bhoot Bangla First Review: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और मशहूर निर्देशक प्रियदर्शन (Priyadarshan) की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'भूत बंगला' आखिरकार रिलीज के लिए तैयार है। आज यानी 16 अप्रैल 2026 (गुरुवार) से फिल्म के पेड प्रिव्यू शोज शुरू हो चुके हैं और इसी के साथ इसका पहला रिव्यू भी सामने आ गया है, जिसने फैंस की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।

फिल्म 'भूत बंगला' को फर्स्ट रिव्यू में मिली शानदार रेटिंग
फेमस ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला (Ramesh Bala) ने फिल्म 'भूत बंगला' देखने के बाद इस मूवी को 5 में से 4 स्टार दिए हैं और इसे एक बेहतरीन एंटरटेनर बताया है। उनके मुताबिक फिल्म न सिर्फ हॉरर और कॉमेडी का शानदार मिश्रण पेश करती है बल्कि इसकी कहानी भी कई परतों में खुलती है, जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखती है।

Bhoot Bangla First Review

कहानी में दिखा डर और रिश्तों का अनोखा मेल

रमेश बाला के रिव्यू के अनुसार फिल्म 'भूत बंगला' एक ऐसी सुपरनैचुरल कहानी है, जिसमें एक भूत और जीवित किरदारों के बीच का रिश्ता बेहद दिलचस्प अंदाज में दिखाया गया है। फिल्म का यही पहलू इसे बाकी हॉरर फिल्मों से अलग बनाता है। डर के साथ कॉमेडी का संतुलन इस तरह रखा गया है कि दर्शक एक पल भी बोर महसूस नहीं करते हैं।

Dacoit Review: अदिवि सेष की दमदार एक्टिंग से चमकी थ्रिलर लव स्टोरी 'डकैत', सेकेंड हाफ में छुपा असली खेल
Dacoit Review: अदिवि सेष की दमदार एक्टिंग से चमकी थ्रिलर लव स्टोरी 'डकैत', सेकेंड हाफ में छुपा असली खेल

अक्षय कुमार की दमदार परफॉर्मेंस ने जीता दिल

-रमेश बाला ने खास तौर पर फिल्म के लीड एक्टर अक्षय कुमार की तारीफ करते हुए कहा है कि ये उनके करियर की बेहतरीन परफॉर्मेंसेंस में से एक है। उन्होंने इमोशनल और कॉमिक दोनों ही मोमेंट्स में शानदार संतुलन बनाया है। उनकी पंचलाइन और स्क्रीन प्रेजेंस फिल्म को मजबूती देती है।

-साथ ही परेश रावल और राजपाल यादव की कॉमिक टाइमिंग और केमिस्ट्री भी फिल्म को और मजेदार बनाती है, जिससे एंटरटेनमेंट का लेवल और बढ़ जाता है।

इंटरवल से लेकर क्लाइमेक्स तक बना रहता है सस्पेंस

रमेश बाला ने फिल्म का पहला हाफ काफी एंगेजिंग बताया है जबकि इंटरवल प्वाइंट दर्शकों को चौंका देता है। इसके बाद कहानी धीरे-धीरे अपने रहस्यों से पर्दा उठाती है और क्लाइमेक्स तक सस्पेंस बनाए रखती है। रिव्यू के मुताबिक ये फिल्म हॉरर, कॉमेडी और मिस्ट्री के बीच बेहतरीन संतुलन बनाती है जो इसे एक कंप्लीट एंटरटेनमेंट पैकेज बनाता है।

फिल्म 'भूल भुलैया' की दिलाएगी याद

अगर आपको फिल्म 'भूल भुलैया' (Bhool Bhulaiyaa) पसंद आई थी तो 'भूत बंगला' भी आपको उसी तरह का अनुभव दे सकती है। ये फिल्म पुरानी यादों को ताजा करते हुए एक नया ट्विस्ट भी पेश करती है जो इसे और खास बनाता है।

क्यों बदली गई 'भूत बंगला' की रिलीज डेट?

-आपको बता दें कि फिल्म 'भूत बंगला' पहले 10 अप्रैल 2026 को रिलीज होने वाली थी लेकिन धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) की सफलता को देखते हुए इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई। अब 'भूत बंगला' आज यानी 16 अप्रैल 2026 से पेड़ प्रीव्यू शोज के साथ सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है।

-फिल्म में अक्षय कुमार के साथ परेश रावल, असरानी, राजपाल यादव, तब्बू और वामिका गब्बी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी जो कहानी को और मजबूत बनाती हैं।

कुल मिलाकर कैसी है फिल्म?

'भूत बंगला' एक ऐसी फिल्म बनकर उभर रही है जो डर, हंसी और सस्पेंस का शानदार मिश्रण पेश करती है। मजबूत कहानी, बेहतरीन एक्टिंग और टाइट स्क्रीनप्ले के साथ ये फिल्म दर्शकों को एक यादगार सिनेमाई अनुभव देने का दम रखती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+