Bhool Chuk Maaf BO Day 2: दूसरे दिन राजकुमार राव की फिल्म की कमाई में दिखी गिरावट, जानिए कलेक्शन
Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 2: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और एक्ट्रेस वामिका गब्बी की कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'भूल चूक माफ' गत 23 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को मिक्स रिव्यू मिले हैं। फिल्म पहले 9 मई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन नहीं हो पाई थी।
sacnilk.com की रिपोर्ट की माने तो दूसरे दिन फिल्म ने 6.97 करोड़ रुपये कमाए हैं। वहीं, ओपनिंग डे पर फिल्म ने 7 करोड़ रुपये कमाए थे। ऐसे में फिल्म का कुल कलेक्शन 13.97 करोड़ रुपये हो गया है। हालांकि पहले दिन के मुकाबले फिल्म के कलेक्शन में गिरावट आई है।

वहीं इसे भूल चूक माक को अजय देवगन की 23 दिन पुरानी फिल्म 'रेड 2' से भी मुकाबला करना पड़ रहा है। इसके बावजूद 'भूल चूक माफ' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है। फिल्म की ओपनिंग डे की कमाई ने मेकर्स को हैरान किया है। हालांकि फिल्म को उतना अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला है, जितना मेकर्स को उम्मीद है। दूसरे दिन फिल्म को 22.28% की ऑक्यूपेंसी मिली है। हालांकि रिपोर्ट्स की माने तो ये आंकड़ा बढ़ सकता है। बता दें, फिल्म 'भूल चूक माफ' राजकुमार राव की चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग मूवी बन गई है। इसने 'काई पो चे' (4.50 करोड़) के ओपनिंग डे के आंकड़ों को पीछे छोड़ दिया है। इसने 'जजमेंटल है क्या' (5.40 करोड़) और 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' (5.71 करोड़) को भी पीछे छोड़ दिया है और अब ये राजकुमार राव की टॉप 5 ओपनिंग फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है।
फिल्म को कमाई में ज्यादा उछाल इसलिए भी नहीं मिल सकती है क्योंकि ये ओटीटी पर 6 जून को रिलीज होने वाली है। पीवीआर ने मैडॉक फिल्म्स पर 60 करोड़ का मुकदमा कर दिया था। इस मजबूरी की वजह से मेकर्स को फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज करने पडी है।












Click it and Unblock the Notifications