कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 3' का पहला पोस्टर रिलीज, जानें कब खुलेगा भुतिया दरवाजा
Bhool Bhulaiyaa 3 First Poster: अनीस बज्मी की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूल भुलैया 3' लोगों को एंटरटेन करने के लिए तैयार नजर आ रही है। लोगों को इस फिल्म के रिलीज होने का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है। ये मूवी लंबे समय से लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।
फिल्म 'भूल भुलैया 3' का पहला पोस्टर रिलीज
इस बीच कार्तिक आर्यन की इस फिल्म का पहला पोस्टर जारी कर दिया गया है। 'भूल भुलैया 3' में मंजुलिका के रोल में एक बार फिर विद्या बालन का पागलपन देखने को मिलने वाला है। लोग इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।

'भूल भुलैया 3' का भूतिया दरवाजा कब खुलेगा
खबर है कि इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म में माधुरी दीक्षित भी नजर आ सकती हैं। इस बीच मेकर्स ने आज यानी 25 सितंबर 2024 को फिल्म का पहला पोस्टर शेयर कर दिया है। साथ ही ये भी बता दिया गया है कि फिल्म 'भूल भुलैया 3' का भूतिया दरवाजा कब खुलेगा।
हॉरर और कॉमेडी का तड़का
फिल्म मेकर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट जारी कर बताया है कि इस दिवाली खुलेगा भूतिया दरवाजा, आइटम बम का काम करेगी कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3, देखें पहला पोस्ट बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर हॉरर और कॉमेडी का तड़का लगा देखने को मिलेगा।
दिवाली 2024 में रिलीज होगी फिल्म
पोस्ट में लिखा गया है- अनीस बज्मी की हिट फिल्म भूल भुलैया का तीसरा पार्ट इस दिवाली रिलीज होने के लिए तैयार है। एक बार फिर रुह बाबा बनकर कार्तिक आर्यन भूतिया हवेली का राज सुलझाते नजर आएंगे। फिल्म का पहला पोस्टर फैंस के लिए जारी कर दिया गया है।
जानें कब आएगा फिल्म का टीजर
हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूल भुलैया 3' के पहले पोस्टर ने फैंस का दिल जीत लिया है। ये फिल्म दिवाली 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसी बीच फिल्म के टीजर की जानकारी भी सामने आई है। पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, 'भूल भुलैया 3' का टीजर आगामी 27 सितंबर 2024 को जारी किया जाएगा, जो कि 1 मिनट 32 सेकंड तक का हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications