दर्शकों का रिएक्शन देख खुश हुए भूल भुलैया 3 के डायरेक्टर अनीस बज्मी, बोले- 'मुझे बर्थडे गिफ्ट'

भूल भुलैया 3 फ्रैंचाइज का तीसरा पार्ट रिलीज हो गया है। इस फिल्म के तीसरे पार्ट में असली मंजुलिका की एंट्री हो गई। कार्तिक आर्यन की इस फिल्म ने देशभर के सिनेमाघरों में में जोरदार ऑक्यूपेंसी मिली है। इस हिसाब से भूल भुलैया 3 की थिएटर ऑक्यूपेंसी सिंघम अगेन से कहीं ज़्यादा है। ऐसे में फिल्म से अच्छी ओपनिंग की उ्मीद लगाई जा रही है। ट्रेड पंडित भी अनुमान लगा रहे हैं कि कार्तिक आर्यन की ये फिल्म सिंघम अगेन से आगे निकल सकती है। हालांकि ये तो देखने वाली बात होगी की बॉक्स ऑफिस ओपनिंग में कौन किसको पछाड़ पाता है।

इसी बीच फिल्म के डायरेक्टर अनीस बज्मी का बयान सामने आया है। उन्होंने फिल्म का शो थिएटर में देखा और दर्शकों के रिएक्शन भी बताए हैं। अनीस ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा, आज मेरा जन्मदिन है और इससे बड़ा गिफ्ट मुझे मिल नहीं सकता। मुझे बहुत खुशी है कि दर्शकों को फिल्म पसंद आ रही है, लोगों को अच्छा लग रहा है।

Bhool Bhulaiyaa 3 director Anees Bazmee was happy to see the reaction of the audience said - I enjoyed seeing the reaction of the audience

मैं हमेशा थिएटर जाता हूं
अनीस ने आगे कहा, मेरी हमेशा कोशिश रहती थी कि इतना मेहनत से कमाया हुआ पैसा है। जब वो मेहनत का पैसा लेकर आते हैं तो उन्हें थिएटर में मजा आना चाहिए। उन्हें लगना चाहिए कि मेरा पैसा वसूल होना चाहिए। मेरी बस यही कोशिश रहती है। मैं हमेशा कई सारे थिएटर में जाता हूं और लोगों के रिएक्शन लाइव देखता हूं। मुझे बहुत अच्छा लग रहा है।

मल्टीस्टारर फिल्म से भिड़ंत
बता दें अनीस की फिल्म का अजय देवगन की सिंघम अगेन से क्लैश हुआ है। जहां अजय की फिल्म में एक तरफ स्टार्स की फौज है। इतना ही नहीं रोहित शेट्टी ने सलमान को भी फिल्म में लेकर उनके फैंस को अपनी तरफ खींचने की कोशिश की है। लेकिन भूल भुलैया 3 में तीन ही स्टार हैं। इसके अलावा कार्तिक की फिल्म को उसके फ्रैंचाइज का फायदा मिल रहा है। इसके पहले भी भूल भुलैया और भूल भुलैया 2 बॉक्स ऑफिस पर हिट रही है। ऐसे में कार्तिक और फिल्म के मेकर्स को भी तीसरे पार्ट से अच्छे कलेक्शन की उम्मीद कर रहे हैं। खै़र दर्शकों और क्रिटिक्स से फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

फिल्म में कार्तिक आर्यन के अलावा विद्या बालन, माधुरी दीक्षित, संजय मिश्रा, राजपाल यादव और विजय राज जैसे एक्टर्स अहम रोल में हैं। फिल्म दीपावली के मौके सिनेमाघरों में 1 नवबंर को रिलीज हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+