Bhool Bhulaiyaa 3 Day 6: बॉक्स ऑफिस पर चला मंजुलिका का जादू, 6वें दिन भूल भुलैया 3 ने बनाया नया रिकॉर्ड
Bhool Bhulaiyaa 3 Day 6: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी फिल्म 'भूल भुलैया 3' को लेकर चर्चा में है। फिल्म को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। भूल भुलैया 2 के बाद अब भूल भुलैया 3 भी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने छठे दिन कितने करोड़ का कलेक्शन किया।
फिल्म भूल भुलैया 3 को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म जल्द ही 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। फिल्म ने पहले दिन 35.5 करोड़ की कमाई कर शानदार ओपनिंग की थी। अब Sacnilk रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने छठे दिन 10.50 करोड़ का कलेक्शन किया है।

भूल भुलैया 3 का कुल घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब 148.50 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म में कार्तिक आर्यन की दमदार एक्टिंग और अन्य कलाकारों ने शानदार प्रदर्शन से फैंस का दिल जीत लिया। अगर इसी तरह फिल्म की कमाई में इजाफा हुआ तो आने वाले दिनों में जल्द ही ये 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।
अगर ऐसा रहा तो साल 2023 की तरह इस साल भी कार्तिक आर्यन की ये पहली फिल्म होगी जो बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई करने वाली है। इससे पहले फिल्म भूल भुलैया 2 ने पिछले साल बॉक्स ऑफिस पर 185 करोड़ का आंकड़ा पार कर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी।
अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित फिल्म भूल भुलैया 3 में विद्या बालन ने एक बार फिर मंजुलिका बनकर फैंस को खूब एंटरटेन किया। इसके अलावा फिल्म में कार्तिक आर्यन, तृप्ति डिमरी और माधुरी दीक्षित मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में फिल्म को कैसा रिस्पॉन्स मिलता है।
ये भी पढ़ें: Kartik Aaryan से मिलने झांसी से मुंबई साइकिल चलाकर पहुंचा जबरा फैन, यूजर्स बोले-'पानी तो पूछ लेते'












Click it and Unblock the Notifications