Kartik Aaryan से मिलने झांसी से मुंबई साइकिल चलाकर पहुंचा जबरा फैन, यूजर्स बोले-'पानी तो पूछ लेते'
Kartik Aaryan Crazy Fan: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। एक्टर ने बहुत कम समय में इंडस्ट्री में अपनी जगह बना ली। फिल्म भूल भुलैया 2 के बाद कार्तिक आर्यन को और ज्यादा लोग पसंद करने लगे। ऐसे में एक्टर से मिलने उनका जबरा फैन मुंबई पहुंचा जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
कार्तिक आर्यन को लेकर फैन में अलग दीवानापन देखने को मिला। ये शख्स झांसी से 1100 किलोमीटर की साइकिल चलाकर उनसे मिलने मुंबई आ पहुंचा और एक्टर से उनके घर के बाहर मुलाकात की। एक्टर ने अपने फैन को ना निराश करते हुए उसके साथ बातचीत की और फोटो भी क्लिक करवाई।

सोशल मीडिया कार्तिक आर्यन के जबरा फैन का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जैसे ही एक्टर को ये जानकारी मिली की उनका फैन इतनी दूर से मिलने के लिए आया है तो वह बिना देरी करे उससे मिलने अपने घर के बाहर आए। इस दौरान एक्टर ने अपने फैन से ना सिर्फ हाथ मिलाया बल्कि उसे गले भी लगाया। इतना ही नहीं उन्होंने कैमरे के आगे फैन के साथ जमकर पोज दिए। बता दें कि, लगभग 9 दिन में इस फैन ने झांसी से मुंबई तक का सफर पूरा किया है।
हालांकि इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस ने इस पर अजग-गजब रिएक्शन दिया। तो वहीं कुछ ने उन्हें बुरी तरह ट्रोल भी किया। एक यूजर ने लिखा, 'एक बार अच्छे से गले तो लगा लेता।' एक यूजर ने लिखा, 'वो इतनी दूर से आया थोड़े पैसे ही दे देता।' एक ने लिखा, 'पानी तक भी नहीं पूछा।' एक यूजर ने लिखा, 'क्या ये पब्लिक स्टंट था।
वहीं कार्तिक आर्यन के वर्कफ्रंट की बात करें तो, फिल्म सत्यप्रेम की कथा को मिली शानदार सफलता के बाद एक्टर अब जल्द ही अपनी अगली फिल्म चंदू चैंपियन में नजर आएंगे। जिसका पोस्टर पहले ही रिलीज हो चुका है। ये फिल्म 14 जून 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा एक्टर फिल्म आशिकी 3 में भी नजर आएंगे। जिसको लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं।












Click it and Unblock the Notifications