Bholaa Trailer: फिल्म 'भोला' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, मुसीबत के आगे सीना चौड़ा कर खड़े हैं अजय देवगन
Bholaa Trailer Out: अजय देवगन की फिल्म 'भोला' 3डी में रिलीज हो रही है और ऐसे में फैंस इसे देखने के लिए उत्सुक नजर आ रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।

Bholaa Trailer Out: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और एक्ट्रेस तब्बू की जोड़ी एक बार फिर से आपका मनोरंजन करने के लिए तैयार नजर आ रही है। फिल्म 'दृश्यम 2' की सफलता के बाद ये जोड़ी एक बार फिर से बड़े पर्दे पर धूम मचाने के लिए रेडी है। हालांकि इस बार स्क्रीन पर ये दोनों एक अलग तरह का तूफान खड़ा करने वाले हैं। आपको बता दें कि अजय देवगन की फिल्म 'भोला' का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया। इस फिल्म में अजय देवगन और तब्बू दोनों कमाल के रोल में नजर आ रहे हैं। 2 मिनट 33 सेकंड का ये ट्रेलर इतना दमदार है कि लोग इसे देखने के बाद अब बड़ी ही बेसब्री से फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।
इस ट्रेलर में अजय देवगन और तब्बू के अलावा दीपक डोबरियाल और संजय मिश्रा जैसे कलाकर भी अपने शानदार अंदाज में नजर आ रहे हैं।
3डी में रिलीज होगी फिल्म 'भोला'
खबर है कि अजय देवगन की फिल्म 'भोला' 3डी में रिलीज हो रही है और ऐसे में फैंस इसे देखने के लिए उत्सुक नजर आ रहे हैं। ट्रेलर की शुरुआत होती है पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका में नजर आ रहीं तब्बू की आवाज से जिसमें वह कह रही हैं- गोपालगंज यहां से 80 किलोमीटर दूर है, वहां पहुंचा के तुम निकल जाना... तुमपे कोई चार्ज नहीं लगेगा, ठीक है। लेकिन इसके बाद पूरा प्लान अजय देवगन पलट देते हैं। ट्रेलर में तब्बू कहती हैं- हथकड़ी खुली नहीं कि शुरू हो गई रंगबाजी। इस पर अजय देवगन कहते हैं- शक्ल देखकर आजकल चार्जशीट बनाने लग गई है पुलिस। वहीं तब्बू पलटकर कहती हैं- शक्ल नहीं अकड़ देखकर। ये कहानी केवल पुलिस और अजय देवगन के बीच की नहीं बल्कि अपराध की दुनिया की वो कहानी है जिसमें असली अपराधी कोई और है लेकिन हो कुछ और ही रहा है।
विलेन के रोल में दीपक डोबरियाल ने मारी बाजी
आपको बता दें कि फिल्म 'भोला' में दीपक डोबरियाल नेगेटिव किरदार निभा रहे हैं। वह इस बार लोगों को हंसाने वाले अंदाज में नहीं बल्कि विलेन पर गुस्सैल अवतार में दिखाई देने वाले हैं। 'भोला' के ट्रेलर में अजय देवगन का लुक देखकर हर कोई हैरान हो रहा है। माथे पर भस्म और आंखों में जुनून लिए वह दुश्मनों को सबक सिखाने के लिए मैदान में उतरते हैं। जानकारी के अनुसार 'भोला' एक बाप और बेटी के रिश्ते की शानदार कहानी है, जो साउथ के सुपरस्टार कार्ती की सुपरहिट फिल्म 'कैथी' का ऑफिशियल रीमेक भी है। ये फिल्म आगामी 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications