इंजीनियरिंग छोड़ भोजपुरी सिनेमा में आईं फिर कर बैठीं कुछ ऐसा कि घरवालों ने दिया इंडस्ट्री छोड़ देने का फरमान

Bhojpuri Industry Controversy: भोजपुरी इंडस्ट्री में अब बॉलीवुड इंडस्ट्री को टक्कर देने वाले गानो और फिल्म का निर्माण हो रहा है। यही वजह है कि बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक्ट्रेस और एक्टर की कंट्रोवर्सी पढ़ने के शौकीन लोग भोजपुरी इंडस्ट्री के गॉसिप में भी दिलचस्पी दिखा रहे हैं।

आज हम आपको भोजपुरी इंडस्ट्री का एक ऐसा ही वाक्या बताने जा रहे हैं। यह उस वक्त की बात है जब यामिनी सिंह को पवन सिंह के साथ काम करने का मौका मिला था। उस दौरान यामिनी सिंह के साथ कुछ लोगों ने बदतमीज़ी कि थी। इस वजह से अदाकारा ने तहलका मचा दिया था।

Yamini Singh Left engineering and came to Bhojpuri cinema Industry, pawan singh Controversy news

यामिनी सिंह की मानें तो उन्होंने लोगों ने जो बदतमीज़ी की थी, उसे लेकर बयान दिया था। लेकिन मीडिया में यह ख़बर चल रही थी कि उन्होंने (यामिनी सिंह) ने कॉम्प्रोमाइज जैसे गंभीर आरोप पवन सिंह और उनकी टीम पर लगाए हैं।

मीडिया में चल रही ख़बरों से पर्दा उठाने के लिए यामिनी सिंह लाइव आकर दर्शकों को विवाद से जुड़ा सारा मसला समझाया था। यामिनी सिंह ने साथ ही यह भी कहा था कि इस कॉन्ट्रोवर्सी की वजह से घर के लोगों ने इंडस्ट्री छोड़ने तक के लिए कह दिया है।

यामिनी सिंह ने कहा था कि भोजपुरी इंडस्ट्री में गुज़ारा करने के लिए कॉन्ट्रोवर्सी में फंसने की ज़रूरत नहीं है। अपने बलबूते वह खुद अलग पहचान बनाते हुए नाम कमा सकती हैं। यामिनी सिंह के बयान पर पवन सिंह बिल्कुल खामोश रहे, उन्होंने कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी।

पवन सिंह ने कुछ दिनों के बाद एक चैनल में इंटरव्यू के दौरान कहा था कि वह किसी कॉन्ट्रोवर्सी का हिस्सा बनना नहीं चाहते हैं, लेकिन फिर भी कहीं न कहीं से उनका विवादों में नाम आ ही जाता है। उन्होंने कहा कि इंजीनियरिंग की पढ़ाई को बीच में छोड़ कर यामिनी सिंह ने फिल्मी पर्दे पर एंट्री मारी थी।

यामिनी सिंह के साथ जो कॉन्ट्रोवर्सी हुई उसकी वजह उनका परिवार काफी नाराज़ था। अभिनेत्री ने यह बात कही थी कि उनके पिता ने काम करने के लिए तो भेज दिया, लेकिन इस तरह का मामला होता रहा तो वह इंडस्ट्री छुड़वाकर घर वापस बुलवा लेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+