भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी ने बॉलीवुड हसीनाओं को छोड़ा पीछे, जिम में दिखाया परफेक्ट फीगर
भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी अक्सर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन वह अपनी जिम की तस्वीरें शेयर कर चर्चा में रहती हैं।
मुंबई, 27 जून: भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी अपनी फिल्मों के साथ अपनी तस्वीरों को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। आए दिन वह अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। रानी चटर्जी अक्सर अपनी जिम की तस्वीरें शेयर करती हैं जिसकी वजह है कि उन्हें भोजपुरी क्वीन के साथ फिटनेस क्वीन भी कहा जाता है।

रानी चटर्जी ने शेयर की तस्वीर
हाल ही में रानी चटर्जी ने अपने इंस्टाग्राम पर जिम की कुछ तस्वीरें शेयर की है जिसमें वह पसीना बहाते हुए नजर आ रही हैं। उन्होंने ये तस्वीरें शेयर कर कैप्शन में लिखा- तुम प्यार करते हो इसलिए नहीं कि तुमने कुछ गलती की है बल्कि उसे लगता है कि तुम कमजोर हो, उसके बारे में सोचना पागलपन है, हम झुक जाते हैं क्योंकि रिश्ता है..'। हालांकि उनकी तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
रैनी चटर्जी ने किया फ्लॉन्ट
बता दें कि, रानी चटर्जी ने इन तस्वीरों में ब्लैक ट्राउजर और ब्लैक क्रॉप टॉप में नजर आ रही है। फोटो में रानी अपनी बॉडी को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। रानी अक्सर अपनी फोटो के जरिए फिगर को फ्लॉन्ट करने का मौका नहीं छोड़ती हैं।
रानी चटर्जी की फिल्में
रानी चटर्जी एक फिटनेस क्वीन होने के साथ-साथ एक भोजपुरी क्वीन भी हैं। उन्होंने अब तक कईं भोजपुरी फिल्में की हैं। इसके साथ ही रानी वेब सीरीज 'मस्ताराम' में भी काम कर चुकी हैं। उनकी एक्टिंग को फैंस काफी पसंद करते हैं। हाल ही में उनका सॉन्ग 'जोबनिया जलेबी' रिलीज हुआ था जो कि, फैंस को काफी पसंद आया। इसके अलावा उनकी सोशल मीडिया में भी अच्छी फैन फॉलोइंग है।












Click it and Unblock the Notifications